आधी रात से दुनियाभर में इस तरह मनाया जा रहा है क्रिसमस का जश्न
आधी रात से दुनियाभर में इस तरह मनाया जा रहा है क्रिसमस का जश्न
Share:

भारत समेत दुनिया भर में आज क्रिसमस सेलिब्रेशन किया जा रहा है. आपको बता दें आज के दिन ईसाई धर्म के भगवान प्रभु यीशु मसीह का जन्म हुआ था और इस दिन की खुशी के मौके पर मनाए जाने वाले इस त्योहार को लेकर अमेरिका, यूरोप, भारत, अफ्रीका में दीवानगी है. हमारे देश के राज्य गोवा की राजधानी पणजी के ही चर्च में लोग बड़ी संख्या में रात को जमा हुए और सामूहिक प्रार्थना में शिरकत की. इसी के साथ बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता और रांची में भी आधी रात को प्रेयर का आयोजन किया गया.

दुनियाभर में मौजूद ईसाई श्रद्धालु क्रिसमस से एक दिन पहले यानी सोमवार शाम को बेथलेहम पहुंचे. यहां आए श्रद्धालुओं ने उस स्थान का दर्शन करने के लिए धार्मिक जुलूस में हिस्सा लिया ऐसा माना जाता है कि यही पर प्रभु यीशु मसीह का जन्म हुआ था और इसलिए ही प्रभु यीशु के जन्मस्थल बेथलेहम में आधी रात को प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है. इसी के साथ वेटिकन में भी पोप फ्रांसिस ने विशेष प्रार्थना में शिरकत की. यहां की सजावट और रंगीन रोशनी देखने बन रही थी.

इसी के साथ ब्रिटेन में भी क्रिसमस को लेकर जोरदार धूम-धड़ाका देखने को मिल रहा है. साथ ही पूरे अमेरिका में भी क्रिसमस की ही मस्ती छाई हुई है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया भर के लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी है.

Christmas 2018 : इन बेहतरीन SMS और शायरियों के जरिए दें क्रिसमस की शुभकामनाएं

जैकलीन ने अनाथ बच्चों के साथ सेलिब्रेट किया क्रिसमस

क्रिसमस के पेड़ दूर कर सकते हैं वास्तु दोष, खूब सारा धन पाने के लिए पेड़ पर जरूर लटकाए यह चीज़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -