लगातार दो छक्के लगाकर गेल ने अपने नाम किया यह अनोखा रिकॉर्ड
लगातार दो छक्के लगाकर गेल ने अपने नाम किया यह अनोखा रिकॉर्ड
Share:

मोहाली : क्रिकेट के 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल ने मुंबई के खिलाफ शनिवार को खेले जा रहे मैच में इतिहास रच दिया। गेल इंडियन टी-20 लीग में सबसे पहले छक्कों का तिहरा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन हैं। मुंबई के खिलाफ शनिवार को खेले जा रहे मैच में पारी के तीसरे ओवर में मिचेल मैक्लेनाघन की गेंद पर उन्होंने लगातार दो छक्के लगाकर यह अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने मैक्लेनाघन के ओवर की दूसरी और तीसरी गेंंद पर लगातार छक्के मारे।

मियामी ओपन : फेडरर ने सेमीफाइनल में बनाई जगह अब शापोवालोव से होगा मुकाबला

इस तरह तोड़ा रिकॉर्ड 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस लिस्ट में क्रिस गेल के बाद एबी डीविलियर्स का नंबर आता है। बैंगलोर के इस खिलाड़ी ने 143 मैच की 131 पारियों में 192 छक्के जमाए हैं। इस तरह डिविलियर्स क्रिस गेल से 108 छक्के पीछे हैं। चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी 187 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर आते हैं। चेन्नई के ही सुरेश रैना 186 छक्कों के साथ चौथे नंबर पर हैं।

अजलान शाह कप : भारत ने दी पोलैंड को 10-0 से करारी शिकस्त

गेल ने खेली शानदार पारी 

जानकारी के लिए बता दें कि क्रिस गेल ने एक पारी में भी सर्वाधिक 17 छक्के लगाए हैं। गेल ने साल 2013 के आईपीएल में एक पारी में सबसे ज्यादा 17 छक्का लगाया था। गेल ने ये कारनामा पुणे के खिलाफ किया था। तब गेल ने मैच में रिकॉर्ड तोड़ 175 रन की अविश्वसनीय पारी खेली थी। इस मैच में स्पिनर राहुल शर्मा के एक ओवर में उन्होंने 5 छक्के भी जड़े थे।

इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट : इन पांच भारतीयों ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश

IPL 2019 : आज रात होगी दिल्ली और कोलकाता में रोमांचक भिंडत

नवीनतम रैंकिंग में मंधाना और यादव ने प्राप्त किया सर्वश्रेष्ठ स्थान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -