डॉक्टर की मदद से 12 साल की उम्र में सरोज खान ने शुरू किया था करियर
डॉक्टर की मदद से 12 साल की उम्र में सरोज खान ने शुरू किया था करियर
Share:

इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे है। बड़ी बड़ी खबरें आ रहीं है। हाल ही में खबर आई है कि फेमस कोरियोग्राफर सरोज खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया। आप तो जानते ही होंगे सरोज खान ने अपनी पूरी जिंदगी इंडस्ट्री में काम किया और उनके काम के लिए उन्हें कई अवार्ड्स भी मिले। उनका काम नायब रहा है और उनके काम की हर कोई तारीफ़ करता है। ऐसे में आप नहीं जानते होंगे कि सरोज खान का बचपन गरीबी में बीता था। जी दरअसल साल 1948 में सरोज खान का जन्म मुंबई में हुआ था लेकिन उस समय उनका परिवार बहुत गरीब था।

बहुत कम लोग जानते है कि सरोज खान का बचपन मुंबई की चॉल में बीता था लेकिन उन्हें बचपन से ही डांस का बहुत शौक था। जब वह मात्र 3 साल की थीं तो एक बार उनकी मां ने सरोज को परछाई में हाथ हिलाते हुए देखा उस समय सरोज की मां दूसरी बार प्रेग्नेंट थीं। कहा जाता है जिस डॉक्टर से उनकी मां अपना ट्रीटमेंट ले रही थीं वह डॉक्टर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे। उस समय सरोज की मां उन्हें डॉक्टर के यहाँ ले गई और डॉक्टर से कहा कि 'ये परछाई में देखती है और पता नहीं अपने हाथों से क्या करती है।' उस समय डॉक्टर ने सरोज को देखा और कहा 'बच्ची बिल्कुल नॉर्मल है। वो डांस करना चाहती है। आप लोग गरीब हैं और इसे फिल्म इंडस्ट्री में क्यों नहीं भेजती।' तो इस पर सरोज की मां ने कहा था कि 'मैं वहां किसी को नहीं जानती। तो डॉक्टर ने कहा कि मैं कुछ लोगों को जानता हूं। वो इसे चाइल्ड आर्टिस्ट के रोल दे देंगे।'

ऐसे शुरू हुआ था सरोज खान का करियर। सरोज बिना किसी फॉर्मल ट्रेनिंग, बिना किसी मास्टर के सपोर्ट के बहुत अच्छा डांस करती थीं और इसी के बाद उनके सितारे बुलंद हो गए। केवल इतना ही नहीं बल्कि 12 साल की उम्र में ही सरोज ने हेलेन, वैजयंतीमाला जैसे कई स्टार्स को डांस सिखाया। इसके अलावा वह माधुरी, श्रीदेवी, ऐश्वर्या जैसी अदाकाराओं को डांस सीखा चुकीं है।

सरोज खान को 'मास्टर जी' कहते थे कोरियोग्राफर्स, दे रहे हैं श्रद्धांजलि

आलिया बेदी ने पूरा किया 50 पुशअप्स का चैलेंज, वीडियो मचा रहा धमाल

हिंदुस्तान यूनीलिवर की घोषणा पर भड़के शेखर कपूर, ट्वीट कर कही यह बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -