सुपुर्द-ए-खाक हुईं सरोज खान, आखिरी विदाई देने पहुंचे परिवार के लोग
सुपुर्द-ए-खाक हुईं सरोज खान, आखिरी विदाई देने पहुंचे परिवार के लोग
Share:

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान अब इस दुनिया में नहीं है। उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। सरोज खान ने आज यानी शुक्रवार को मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। आप जानते ही होंगे वह 20 जून को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुई थीं और उसके बाद अब उन्हें शुक्रवार सुबह मलाड के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। सरोज खान को आखिरी विदाई देने के लिए उनके परिवारवाले और कुछ रिश्तेदार शामिल हुए थे। जी दरअसल इस समय कोरोना वायरस का कहर है और इसी के बीच सरोज खान को सुबह-सुबह ही बिना देर किए सुपुर्द-ए-खाक किया है।

आप सभी को हम यह भी बता दें कि पुलिस से सरोज खान की परिवार को आदेश दिया था कि, 'अंतिम विदाई में 50 से ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे।' केवल इतना ही नहीं सरोज खान के परिवार के करीबी सूत्रों ने कहा था कि, 'सरोज खान डायबेटिक भी थीं।' केवल इतना ही नहीं सरोज खान के निधन के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि सरोज खान के निधन का कोरोना वायरस के कोई लेना-देना नहीं था और उनके कोरोना टेस्ट भी नेगेटिव आया था।

अगर हम सरोज खान के करियर के बारे में बात करें तो उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मी गानों को कोरियोग्राफ किया था। जो आप आज भी सुनते ही होंगे। इसके अलावा सरोज खान ने तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीता था और उन्होंने ही कोरियोग्राफी में सबसे ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम किए थे।

30 साल बड़े व्यक्ति से की थी सरोज खान ने शादी, बच्चे होने के बाद पता चली पति की खौफनाक सच्चाई

सरोज खान के निधन से अमिताभ का मन है अशांत, बड़े-बड़े स्टार्स ने जताया दुःख

'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट एंड साइंसेस' को आलिया ने कहा 'धन्यवाद'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -