3 साल की उम्र में सरोज खान को मिली थी बॉलीवुड में एंट्री, किया 2000 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ
3 साल की उम्र में सरोज खान को मिली थी बॉलीवुड में एंट्री, किया 2000 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ
Share:

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का जन्म आज ही के दिन हुआ था। जी हाँ, उनका जन्म 22 नवंबर 1948 को मुंबई में हुआ और उन्होंने अपने डांस से सभी का दिल जीता। आप नहीं जानते होंगे सरोज खान का असली नाम निर्मला नागपाल है। सरोज खान ने इंडस्ट्री में तब कदम रखा था जब उनकी उम्र 3 साल थी। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर का खिताब अपने नाम किया। बहुत कम लोग जानते हैं कि उनकी पहली फिल्म 'नजराना' थी जिसमें उन्होंने श्यामा नाम की बच्ची का किरदार निभाया था।

कहा जाता है 50 के दशक में सरोज खान ने बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम करना शुरू किया और देखते ही देखते वह सुपरहिट कोरियोग्राफर बन गईं। उन्होंने कोरियोग्राफी की ट्रेनिंग बी।सोहनलाल के साथ ट्रेनिंग ली थी। साल 1974 में रिलीज हुई फिल्म 'गीता मेरा नाम' से वह एक स्वतंत्र कोरियोग्राफर की तरह जुड़ीं उसी के बाद उनके काम को बेहतरीन पहचान मिली। उसके बाद फिल्म 'मिस्टर इंडिया, 'नगीना', 'चांदनी', 'तेजाब', 'थानेदार' और 'बेटा' के गानों को उन्होंने कोरियोग्राफ किया और इन सभी गानों ने धूम मचा दी। सरोज खान ने माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों को डांस सिखाया।

आपको हम यह भी बता दें कि सरोज खान ने करीब 2000 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया। उनकी शादी के बारे में बात करें तो उन्होंने अपने पहले मास्टर बी। सोहनलाल से शादी की थी। उस समय दोनों की उम्र में 30 साल का फासला था लेकिन प्यार हो गया था तो दोनों ने शादी कर ली। शादी के समय सरोज खान ने इस्लाम धर्म कबूल किया था। वैसे बात करें बी। सोहनलाल की तो यह उनकी दूसरी शादी थी। उन्हें पहली शादी से चार बच्चे थे। सरोज खान की शादी के बाद साल 1963 में उन्होंने अपने बेटे हामिद ( जो अब राजू के नाम से प्रसिद्ध हैं) को जन्म दिया लेकिन उस दौरान सोहनलाल ने उस बच्चे को अपना नाम देने से इनकार कर दिया। देखते ही देखते सरोज खान और सोहनलाल के बीच दूरियां आ गईं और सरोज को बाद में एक बेटी हुई। वैसे अब सरोज खान इस दुनिया में नहीं हैं। उनका निधन 71 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के चलते हो गया।

Video: 55 लाख का लहंगा पहनकर फोटोशूट करवा रहीं थीं उर्वशी, बिगड़ा बैलेंस और...

दिसंबर में हो सकती हैं पहली से आठवीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षाएं, कैबिनेट मीटिंग में होगा अंतिम फैसला

आँख मारते नजर आईं हिना खान, बार-बार देखा जा रहा है यह वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -