गर्मी में सबसे स्वादिष्ट लगता है चॉकलेट मिल्क शेक
गर्मी में सबसे स्वादिष्ट लगता है चॉकलेट मिल्क शेक
Share:

गर्मी के दिनों में लोग ठंडा खाना पसंद करते हैं और इन दिनों में चॉकलेट मिल्क शेक बनाकर पीने का अपना अलग ही मजा है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कैसे आप बना सकते हैं चॉकलेट मिल्क शेक।

चॉकलेट मिल्क शेक बनाने के लिए सामग्री-
11/2 -2 टेबलस्पून चॉकलेट सिरप
1 कप ठंडा दूध
3/4 कप वेनिला या चॉकलेट आइसक्रीम
व्हीप्ड क्रीम, सजाने के लिए (वैकल्पिक)


चॉकलेट मिल्क शेक बनाने की विधि- सबसे पहल मिक्सी की बड़ी जार में ठंडा दूध डालें। उसके बाद उसमे वनीला आइसक्रीम या चॉकलेट आइसक्रीम डालें। वहीं अगर आपको अधिक चोकलेट का स्वाद पसंद है, तो चॉकलेट आइसक्रीम डालें। इसके बाद चॉकलेट सिरप डालें। अब उसको मिक्सी में अच्छी तरफ से पीस ले ताकि आइसक्रीम की कोई गांठे न रहें। अब अंत में इसको एक गिलास में निकाले और व्हीप्ड क्रीम और चॉकलेट सिरप से सजाये। लीजिये तैयार है चॉकलेट मिल्क शेक। वैसे आप अधिक चोकोलेट के स्वाद के लिए चॉकलेट सिरप की मात्रा 2-2.5 टेबलस्पून कर सकते हैं। इसके अलावा आप घर का बना चॉकलेट सिरप या रेडीमेड चॉकलेट सिरप दोनों में से कोई भी उपयोग कर सकते हैं। वहीं अगर चॉकलेट सिरप उपलब्ध नहीं है तो आप इसे कोको पाउडर का उपयोग करके घर पर बना सकते हैं।

गर्मी में आपके पेट को ठंडा रखेगा कैरी का पना, जानिए इसके बेहतरीन फायदे

गर्मी में चेहरे को चमकाएगा नारियल का तेल, ऐसे करें इस्तेमाल

गर्मियों में इन 4 टिप्स की मदद से करें अपनी त्वचा की देखभाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -