साउथ VS बॉलीवुड डिबेट पर आया चित्रांगदा सिंह का बयान, कहा- भारत बहुत बड़ा देश..
साउथ VS बॉलीवुड डिबेट पर आया चित्रांगदा सिंह का बयान, कहा- भारत बहुत बड़ा देश..
Share:

आजकल इंडस्ट्री में साउथ वर्सेस बॉलीवुड का मुद्दा काफी गर्म हो चुका है। बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री से एक के बाद एक स्टार इस बहस पर अपनी राय देने में लगे हुए है। अब हाल ही में अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने भी इस टॉपिक पर अपनी टिप्पणी भी कर चुके है। उन्होंने इस डिबेट से असहमती जताई हैं। उनका मानना है कि आखिर भारत में एक ही भाषा कैसे हो सकती है।

चित्रांगदा सिंह ने हाल ही में बोला है कि इंडिया की ब्यूटी यही है कि इस देश में कई सारी भाषाएं भी सुनने के लिए मिल रही है। हमारे यहां बहुत सारी क्यूजीन्स हैं। डाइवर्स कल्चर है और सबकुछ मौजूद है। मेरे लिए यही इंडिया है। नेशनल लैंग्वेज, नेशनल बर्ड, यह सभी एक सिंबल है। यह चीजें भारत को परिवर्तित नहीं कर सकती है। भारत बहुत बड़ा देश है। यहां कैसे एक भाषा हो सकती है? यह बात सेंस नहीं रखती।

चित्रांगदा सिंह ने अपनी बात रखते हुए बोला है कि, हमें देश की डाइवर्सिटी को समझना जरुरी है। यह बहुत ही कीमती देश है। यूनिक है। मुझे बताओ कोई और दूसरा देश जो इंडिया की तरह हो। कोई है ही नहीं। इंडिया में रहते हुए कई बार आप अहसास नहीं करते हैं कि यह इतनी अद्भुत स्थान है, लेकिन जब हम दूसरे देशों से आए लोगों को देखते हैं और सुनते हैं जब वह हमारे देश की तारीफ करते हैं तो हमें पता चलता है कि हम कहां निवास कर रहे है। हर 100 किलोमीटर की दूरी पर हमारा देश बदलता नजर आता है। कल्चर डाइवर्स दिखाई दे रहा है। यह अद्भुत चीज है। वर्क फ्रंट के बारें में बात की जाए तो चित्रांगदा सिंह हाल ही में नुपुर अस्थाना की मूवी 'कटिंग चाय' में देखा जा चुका है। इस मूवी में वह अरशद वारसी के अपोजिट नजर आईं थीं। अब अभिनेत्री जल्द ही फिल्म सारा अली खान और विक्रांत मैसी की फिल्म 'गैसलाइट' में दिखाई देने वाली है।

कांस में जाने से पहले पूजा हेगड़े के साथ हुई अनहोनी, किया चौकाने वाला खुलासा

पहली बार यहाँ मिले था ऋतिक-सबा, इसी साल करेंगे शादी!

खान परिवार से करीबी रिश्ता बना रहीं शहनाज, अरबाज की पार्टी में मचाया धमाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -