चिराग पासवान का बड़ा ऐलान, कहा- 'हम किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं...'
चिराग पासवान का बड़ा ऐलान, कहा- 'हम किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं...'
Share:

पटना: LJP (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी बिहार में स्थानीय निकायों की 24 विधान परिषद (MLC) सीटों पर अकेले इलेक्शन लड़ेगी तथा किसी भी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। पासवान ने कहा कि यह स्पष्ट है कि LJP बिहार में किसी भी गठबंधन का भाग नहीं है। हम बिहार के 2020 के विधानसभा चुनाव की भांति ही विधान परिषद की सीटों पर भी अकेले चुनाव लड़ेंगे। हम तकरीबन सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे। कई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तकरीबन फाइनल हैं तथा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही घोषित किए जाएंगे।

वही इन चुनावों को लेकर NDA एवं महागठबंधन के बीच विवाद पर चिराग ने बताया कि खींचतान दोनों ओर है। सत्ताधारी NDA ने जीतन राम माझी तथा मुकेश साहनी को एक भी सीट नहीं दी है। इससे प्रश्न खड़े होंते हैं, मगर यह NDA का अंदरूनी मामला है। इससे पहले NDA ने गठबंधन की घोषणा कर दी थी। बिहार के बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा था कि बिहार विधान परिषद चुनाव में 13 सीटों पर बीजेपी एवं 11 सीटों पर JDU चुनाव लड़ेगी। बीजेपी अपने खाते से एक सीट केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की LJP को देगी। सूत्रों के अनुसार, JDU अपने खाते से एक सीट HAM को दे सकती है।

24 सीटों पर होना है चुनाव:- आपकी जानकारी के लिए बता दे कि बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर इलेक्शन होना है। इसे लेकर दोनों पार्टियों के बीच तनातनी चल रही थी। यूपी में जब से दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर कोई बात नहीं बनी, तो अनुमान का दौर आरम्भ हो गया।

केजरीवाल बोले- पंजाब में बनना चाहिए धर्मान्तरण विरोधी कानून, दिल्ली में इसी मुद्दे पर चुप्पी

सिद्धू ने 6 महीने से खुद नहीं भरा 4 लाख का बिजली बिल, पंजाब में फ्री बिजली का वादा कर रही कांग्रेस

'जो अपनी माँ का नहीं हुआ, वो जनता का क्या होगा..', नामांकन भरने के बाद सिद्धू पर बरसे मजीठिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -