PM मोदी से मिलकर बड़ा फैसला लेंगे चिराग पासवान
PM मोदी से मिलकर बड़ा फैसला लेंगे चिराग पासवान
Share:

पटना: बिहार की 2 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान भाजपा के लिए प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने सोमवार को मोकामा में भाजपा उम्मीदवार सोनम देवी के पक्ष में रोड शो किया। हालांकि, चिराग पासवान ने साफ किया कि वे अभी NDA में नहीं है। इस महीने भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ बात होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात करने के पश्चात् ही NDA एवं सरकार में सम्मिलित होने पर फैसला होगा।

वही इससे पहले लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के अन्य नेताओं से मुलाकात की। शाह से मिलने के पश्चात् उन्होंने मोकामा और गोपालगंज में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने का फैसला लिया। चिराग रविवार को दिल्ली से पटना पहुंचे, तत्पश्चात, सोमवार को मोकामा में रोड शो किया। मंगलवार को वे गोपालगंज जा सकते हैं।

चिराग पासवान NDA में नहीं हैं, लेकिन सरेआम भाजपा का प्रचार कर रहे हैं। हालांकि इस बात की पूरी संभावनाएं हैं कि वे लोकसभा चुनाव से पहले NDA में आ जाएंगे। क्योंकि बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद से चिराग सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे नीतीश कुमार वाले गठबंधन में कभी नहीं जाएंगे। ऐसे में चिराग पासवान के पास NDA में वापसी का ही विकल्प बचा है, क्योंकि उन्हें भी पता है कि वे अकेले अपने दम पर चुनाव नहीं जीत सकते हैं। बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी में टूट के पश्चात् 2020 में चिराग पासवान NDA से अलग हो गए थे। उनके पिता रामविलास पासवान केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री थे। रामविलास के देहांत के पश्चात् उनकी विरासत को लेकर चिराग और उनके चाचा पशुपति पारस के बीच जंग छिड़ गई। लोजपा टूटकर दो गुटों में बंट गई।

'टाटा के उस अधिकारी का नाम बताओ', ठाकरे ने दी फडणवीस को चुनौती

कांग्रेस जीतेगी गुजरात चुनाव, AAP केवल हवा में: राहुल गांधी

'चिराग पासवान पहले से ही NDA का हिस्सा..', LJP-BJP के रिश्ते पर बोले सीएम नितीश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -