बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर नितीश पर भड़के चिराग, कहा- पार्टी नहीं प्रदेश पर ध्यान दीजिए
बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर नितीश पर भड़के चिराग, कहा- पार्टी नहीं प्रदेश पर ध्यान दीजिए
Share:

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर राज्य में बढ़ती अपराधिक घटनाओं के लिए निशाना साधा है। सीएम नीतीश कुमार पर उन्होंने निशाना साधते हुए कहा है कि बिहार में सीएम नितीश के पास गृह विभाग है। फिर भी राज्य में इतनी अपराधिक घटनाएं घट रही है। चिराग ने कहा हैं कि अब तो नामी-गिरामी लोगों की हत्या करने से भी अपराधी खौफ नहीं खा रहे हैं।

चिराग पासवान ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री जी थोड़ा ध्यान दीजिए। अब तो समाज के प्रभावशाली और जाने-माने लोगों की हत्याएं होने लगी है। नीतीश कुमार आप सीएम के साथ गृह मंत्री भी है। उसके बाद भी आपसे कानून व्यवस्था नहीं संभल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद हम कोई बोरिया बिस्तर लेकर पीछे नहीं पड़े थे। वह कहते हैं कि राज्य में लंबे समय से कानून व्यवस्था का यही हाल है। हम बहुत पहले से इस प्रकार की आवाज उठा रहे हैं कि हम कह रहे हैं कि राज्य की कानून व्यवस्था का हाल खस्ता है।

चिराग ने इसके साथ ही कैबिनेट विस्तार का भी मुद्दा उठाते हुए कहा है कि बिहार में एक एक मंत्री के पास कई-कई विभाग हैं। उन्होंने कहा कि हम लगातार देख रहे हैं कि नई सरकार बनने के बाद बिहार में जिस गति से काम होना चाहिए, वह नहीं हो रहा है। एक-एक मंत्री के पास कई विभाग हैं। अधिक विभाग होने के कारण वह किसी विभाग पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। वह आरोप लगाते हैं कि राज्य में CM की पार्टी का काम अच्छी तरह से चल रहा है। चिराग ने कहा कि नीतीश जी अब आप प्रदेश के मुख्यमंत्री है। इसलिए पार्टी नहीं प्रदेश पर ध्यान दीजिए।

मनरेगा के तहत उत्तराखंड में जुटाए जाएंगे कार्य दिवस

ओमन चांडी पर कांग्रेस ने फिर जताया भरोसा, केरल चुनाव में करेंगे पार्टी का नेतृत्व

यूएस की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प ने कहा- हिंसा कभी जायज नहीं होगी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -