समृद्धों को छोड़ देना चाहिए आरक्षण का लाभ लेना
समृद्धों को छोड़ देना चाहिए आरक्षण का लाभ लेना
Share:

नई दिल्ली : लोकजनशक्ति पार्टी के नेता व जमुई से सांसद चिराग पासवान ने आरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जो दलित संपन्न हैं और समृद्ध हैं उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं लेना चाहिए। यही नहीं लोजपा के नेता चिराग पासवान ने कहा है कि दलितों के समृद्धशाली तबके को आरक्षण त्याग देना चाहिए, जिस तरह देश के संपन्न लोग गैस सब्सिडी का त्याग कर रहे हैं।

चिराग ने कहा है कि इस तरह के बयान से नई बहस प्रारंभ होने का अंदेशा है। अंग्रेजी समाचार पत्र टाईम्स आॅफ इंडिया को साक्षात्कार दिया गया है जिसमें यह कहा गया है कि उनके विचार से सभ्य, वित्तीय पृष्ठभूमि से आने वाले लोगों को आरक्षण का त्याग कर देना चाहिए। सही मायने में उन्हें आरक्षण की आवश्यकता है। उन्हें अधिक से अधिक मदद मिलने की पूरी उम्मीद भी है। चिराग ने इस मामले में कहा कि बिहार में जातिगत समीकरण राजनीति पर हावी हैं।

उत्तरप्रदेश और बिहार को महत्वपूर्ण भूमिका निभाना होगी। भारतीय जनता पार्टी को लेकर उन्होंने जानकारी दी कि इस दल ने पंजाब में अध्यक्ष पद पर ओबीसी व्यक्ति की नियुक्ति की। यह पिछड़ों को साधने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि वे सभी नेताओं को आगे बढ़ा रहे है। जल्द ही कई तरह के बदलाव भी उन्हें दिखाई देंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -