सीटों से नाखुश लोजपा, चिराग पासवान ने की अमित शाह से भेंट
सीटों से नाखुश लोजपा, चिराग पासवान ने की अमित शाह से भेंट
Share:

पटना : बिहार में इन दिनों चुनावी समर की रणनीति तेजी से बनाई जा रही है। यही नहीं विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर चर्चा चल रही है। हालांकि साफतौर पर तो यही कहा गया है कि सीटों के बंटवारे को लेकर एनडीए के घटक दलों में किसी तरह का तर्क-वितर्क नहीं है। मगर इस मामले में लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान लोजपा को मिली सीटों से खुश नहीं है। इस मामले में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से लोजपा के नेता चिराग पासवान ने भेंट की।

इस दौरान चिराग पासवान ने लोजपा का पक्ष रखा। यही नहीं यह भी कहा गया कि लोजपा प्रमुख पासवान जीतन राम मांझी की पार्टी को 20 सीट दिए जाने से नाराज़ हैं।  मगर यह तल्खी सीट बंटवारे की घोषणा के बाद कम हो गई और इस दौरान कहा गया कि एनडीए में सीट शेयरिंग के फाॅर्मूले पर सभी पूरी तरह से संतुष्ट हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के नेतृत्व में लोजपा ने सीटों को लेकर भाजपा से नाराजगी जाहिर की। इस दौरान कहा गया कि भाजपा अलग ही फाॅर्मूले पर चल रही है। माना जा रहा है कि लोजपा और रालोसपा द्वारा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मोलभाव करें। हालांकि एनडीए में सीटों पर प्रत्याशियों के ऐलान किए जाने के एक दिन पहले सहमति बन गई। मगर कहा जा रहा है कि इस मसले पर अंदरखाने में अभी भी असहमति बनी हुई है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -