पटना से गिरफ्तार हुए चिराग पासवान, जानिए क्या है मामला?
पटना से गिरफ्तार हुए चिराग पासवान, जानिए क्या है मामला?
Share:

पटना: LJP (राम विलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) को बिहार पुलिस ने अरेस्ट कर लिया. मंगलवार को राजधानी पटना में LJP (राम विलास) के कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान की अगुवाई में बिहार बचाओ यात्रा निकाली. वही इसके चलते भारी भीड़ जमा हो गई, पार्टी के कार्यकर्ता राजभवन की ओर बढ़ रहे थे कि तभी भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का उपयोग किया. 

वही पुलिस की कार्यवाही पर चिराग ने नाराजगी व्यक्त की है. LJP (राम विलास) प्रमुख ने बोला कि वाटर कैनन के वाहन कार्यकर्ताओं पर दौड़ाना मेरे बर्दाश्त के बाहर है, एक कार्यकर्ता भी उसके नीचे आ जाता तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेता? उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें थाने में लाकर बिठा दिया है. डाकबंगला चौराहा के समीप पुलिस ने उन्‍हें रोकने का प्रयास किया किन्तु चिराग नहीं माने. 

तत्पश्चात, पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, वाटर कैनन का भी उपयोग किया गया किन्तु कार्यकर्ता नहीं माने, तत्पश्चात, चिराग पासवान को अरेस्ट कर लिया गया. बता दे कि चिराग पासवान प्रदेश की नीतीश कुमार सरकार को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं. चिराग की अगुवाई में जनशक्ति पार्टी (राम विलास) का रेला गांधी मैदान से चलकर राजभवन तक जाना चाहते था. 

होली से पहले इन कर्मचारियों की सैलरी में होगा इजाफा!

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तोड़ा पार्टी कार्यालय का ताला, मचा हंगामा

IPL 2022: मेगा ऑक्शन में अर्जुन तेंदुलकर को मिला खरीदार, टिम डेविड पर जमकर बरसा धन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -