जमुई पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'जेडीयू में भीतर ही भीतर एक बड़ा ज्वालामुखी पनप रहा है'
जमुई पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'जेडीयू में भीतर ही भीतर एक बड़ा ज्वालामुखी पनप रहा है'
Share:

जमुईः लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) में अब टूट हो चुकी है। ऐसे में बीते शनिवार को पहली बार चिराग पासवान अपने संसदीय क्षेत्र जमुई पहुंचे। यहाँ वह 'आशीर्वाद यात्रा' के दौरान शामिल हुए। वहीं इस दौरान जुमई में पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता और अन्य लोगों ने चिराग पासवान का स्वागत किया। इस बीच चिराग ने लोगों से बातचीत की और माडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने निशाने पर ले लिया। उन्होंने कहा कि, "जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) में भीतर ही भीतर एक बड़ा ज्वालामुखी पनप रहा है। कब फूटेगा वो किसी को पता नहीं, लेकिन जिस दिन फूटेगा उस दिन इतना जरूर है कि अपने ही ज्वालामुखी के बोझ के तले जनता दल युनाइटेड पूरी तरह से स्वाहा हो जाएगा।"

इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, ''बिहार की जनता ने मौजूदा मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी को जनादेश कतई नहीं दिया था। आज चाहे वो परिस्थितिवश या किसी से आशीर्वाद प्राप्त कर बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं, लेकिन ये हकीकत है कि जनता का विश्वास मुख्यमंत्री पूरी तरह से खो चुके हैं। यही कारण है कि प्रदेश में आए दिन आपराधिक, भ्रष्टाचार की धटनाएं बढ़ती जा रही हैं।'' आगे उन्होंने शराब पीने से 16 लोगों की मौत का जिक्र करते हुए कहा, 'यह घटना अपने आप में दर्शाता है कि बिहार में शराबबंदी कानून पूरी तरह से विफल है। इसमें नीतीश कुमार का खुद संरक्षण प्राप्त है। शराब का खुला खेल हो रहा है किसको नहीं पता है। मरने वालों का पोस्टमार्टम तक करना नीतीश कुमार जरूरी नहीं समझते हैं। क्योंकि अगर पता चलता है कि जहरीली शराब पीने से मौत हुई तो इनके शराबबंदी कानून की पोल खुल जाएगी।'

आगे उन्होंने यह भी कहा कि, "खून के रिश्ते से ज्यादा गहरा रिश्ता विचारों का होता है। खून के रिश्ते में दरार आ सकती है जो मेरे साथ हुआ, पर जो विचारों का रिश्ता होता है वह गहरा होता है। वैचारिक रूप से जो भीड़, जो जनता मेरे साथ जुड़ी है ये वो नहीं है कि आज जुड़ी है और कल कहीं और चली जाएगी। यह जन समर्थन नहीं जनसैलाब है, अभी तो चुनाव का पर्व भी नहीं है और हमें लोगों का समर्थन मिल रहा है। बिहार की 12 करोड़ जनता हमारे साथ है।"

राज कुंद्रा के खिलाफ क्राइम ब्रांच को मिला बड़ा सबूत, बढ़ेगी शिल्पा शेट्टी की परेशानी

MP: लबालब भर गए पचमढ़ी, छतरपुर और इंदौर के वाटर फाल्स

अश्लील वीडियो कॉल के नाम पर ठगी करने वाले दो युवकों क किया गया गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -