हिन्द महासागर में फिर नज़र आया चीनी युद्धपोत, इंडियन नेवी ने बढ़ाई चौकसी
हिन्द महासागर में फिर नज़र आया चीनी युद्धपोत, इंडियन नेवी ने बढ़ाई चौकसी
Share:

नई दिल्ली: हिंद महासागर में चीन के बढ़ते दखल के बीच भारतीय नौसेना ने भारतीय जलसीमा के करीब चीन के युद्ध पोत और पनडुब्बी का पता लगाया है. मीडिया ने भारतीय जलसीमा के पास पेट्रोलिंग कर रहे युद्धपोत और एटमी पनडुब्बी का पता लगाया है. भारतीय नौसेना के सर्विलांस एयरक्राफ्ट ने इस गश्त के दौरान चीनी युद्धपोत की तस्वीरें ली हैं.

उल्लेखनीय है कि, भारतीय जल सीमा के पास से गुजरने वाले सभी व्यावसायिक और युद्ध पोतों की निगरानी इंडियन नेवी द्वारा की जाती है. मीडिया के हाथ चीनी एंफीबियस लड़ाकू पोत शियान और मिसाइल फ्रिगेट की तस्वीर लगी है. ये तस्वीर पी-81 मेरीटाइम सर्विलांस एयरक्राफ्ट द्वारा ली गई है. तस्वीर काफी ऊंचाई से ली गई है जब एयरक्राफ्ट हिंद महासागर में गश्त पर तैनात था.

हिंद महासागर में प्रवेश करने वाले सभी पोतों पर इंडियन नेवी पैनी नज़र रखती है, क्योंकि इस जल क्षेत्र में भारत का एकतरफा वर्चस्व है. नौसेना के गश्ती विमान ने चीनी पोत के अलावा एक एटमी पनडुब्बी को भी ट्रैक किया है. रिपोर्ट के अनुसार मलाक्का जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) के रास्ते हिंद महासागर में चीनी पोतों के घुसने के फ़ौरन बाद नेवी ने निगरानी बढ़ा दी और संबंधित रक्षा विभागों को अलर्ट कर दिया है. 

लगातार चार दिनों के बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में मिली राहत, जानिए क्या है आज के रेट

विदेशी मीडिया से मुखातिब होंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत, इस बात पर रहेगा जोर

दुनिया का यह दिग्गज उद्योगपति रिटायरमेंट लेने के बाद करेगा यह काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -