भारत पर नजर रख रहे चीनी हैकर
भारत पर नजर रख रहे चीनी हैकर
Share:

2012 से चीन-भारत सीमा विवाद और निर्वासित तिब्बती समूहों के बारे में चीनी हैकर जासूसी कर रहे हैं। अमेरिका आधारित एक साइबर सुरक्षा कंपनी फायर आई ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम नरेन्द्र मोदी की चीन यात्रा से पहले हैकरों का पता चला। वे लोग अब तक हमले कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, बीते 4 वर्ष से इस समुदाय ने 100 से अधिक लोगों या संस्थाओं को अपना निशाना बनाया है। इनमें से लगभग 70 प्रतिशत भारत में है। एक अलग चीनी हैकिंग टीम APT-30 दक्षिण पूर्व एशिया और भारत मे निगरानी कर रही है।

चीन ने इस तरह के आरोपों को खारिज किया था। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता होंग लेई ने फायर आई के आरोपों के जवाब में कहा था, मैं इस बात पर जोर देना चाहती हूं कि चीन सरकार सभी तरह के हैकर हमलों पर दृढ़ता से बैन लगाए हुए है। उन पर उचित कार्रवाई कर रही है।

नई रिपोर्ट में कहा गया है कि APT हैकर समूह ने सरकार, राजनयिक और शैक्षणिक संगठनों पर ध्यान केंद्रित हुए तिब्बती कार्यकर्ताओं और दक्षिण एशिया के अन्य लोगों को भी निशाना बनाया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -