चीन की लड़की के शरीर में पायी गयी चार किडनी
चीन की लड़की के शरीर में पायी गयी चार किडनी
Share:

हर इंसान का शरीर एक जैसा होता है। सारी क्रियाएं वही है। बहुत ही कम ऐसा देखने को मिलता है जब किसी इंसान शरीर कुछ अनोखा पाया जाता है। जैसे इस लड़की के शरीर में पाया गया है। वैसे तो इंसान के शरीर में दो ही किडनी होती हैं लेकिन इस लड़की के शरीर में चार किडनी है , जी हाँ हर कोई ऐसे ही चौक गया था जब उन्हें ये बात पता चली।

दरअसल, ये है चीन में रहने वाली शियोलिश जो 17 वर्षीय लड़की है उसके शरीर में चार किडनी पायी गयी है। घरवालों ने बताया कि वो बचपन से स्वस्थ थी लेकिन जैसे ही बड़ी होने लगी उसकी परेशानियां बढ़ती गयी। अचानक ही उसके पेट में एक दिन दर्द हुआ जो बहुत ही पीड़ादायक था।

जब वो डॉक्टर के पास गयी तो उसे अल्ट्रासाउंड करने की सलाह दी और सामने ये आया कि उसके शरीर में 4 किडनियां हैं। सर्जरी कराने पर डॉक्टर ने बताया कि उसे रीनल मांस्ट्रोसिटी नाम की बीमारी है।

लेकिन सर्जरी के बाद वो अब पूरी तरह ठीक हैं और वो कहती हैं कि , 'मुझे कभी पता ही नहीं चला कि मेरे शरीर में चार किडनी है। पिछले कुछ दिनों से पेट में दर्द हो रहा था। अब सर्जरी के बाद मैं बिल्कुल अच्छा महसूस कर रही हूं।'

इस पार्क में घूमिए और बनिये करोडपति

लाल स्याही से नाम लिखने पर हो जाती है मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -