ड्रैगन ने फिर बदली अपनी चाल
ड्रैगन ने फिर बदली अपनी चाल
Share:

नई दिल्ली : लगता है ड्रैगन ने एक बार फिर अपनी चाल बदल दी है। जी हां, इस बार फिर चीन ने भारत के मुंबई में हुए 26/11 के आतंकी हमले के दोषी जकीउर रहमान लखवी को लेकर चीन ने अपना पैंतरा बदल दिया है। हाल ही में चीनी विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि इस मसले पर भारत और चीन को दोनों को ही मिलकर बात करने की जरूरत है। दरअसल दोनों ही आतंकवाद के शिकार हैं। मगर जब भी अंतर्राष्ट्रीय मोर्चे पर कोई बात उठती है तो उस पर चर्चा की जरूरत होती है। यही नहीं आतंकवाद विरोधी समिति का गठन होने के बाद दोनों देश एक दूसरे की इस परेशानी को बखूबी समझकर निर्णय ले सकेंगे।

दरअसल आतंकवाद के मसले पर हाल ही में मुंबई हमले के मास्टर मांईड लखवी पर कार्रवाई को लेकर जब संयुक्त राष्ट्र में भारत ने मांग की तो चीन ने उसका समर्थन नहीं किया और उसे खारिज कर दिया। ऐसे में भारत - चीन के संबंधों पर चर्चा चल पड़ी। चीन को इस मसले पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और पाकिस्तान की रणनीतिक मदद का दोषी बताया। अब चीनी अधिकारियों द्वारा अपना पक्ष रखकर भारत के साथ फिर से मित्रवत व्यवहार की पहल की जा रही है। इस मामले में कहा गया है कि आतंकवाद के मसले पर चीन का विचार भी भारत के विचार की ही तरह है। मगर इस पर दोनों के बीच चर्चा होना चाहिए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -