चीन ने विकसित किया दुनिया का पहला इलेक्ट्रिक प्लेन
चीन ने विकसित किया दुनिया का पहला इलेक्ट्रिक प्लेन
Share:

बीजिंग: चीन ने अपने प्रयोग से एक बार फिर कमाल कर दिखाया। तकनीक की दुनिया में चीन हमेशा से अपनी टेक्नोलॉजी के माधयम से लोगो को प्रभावित करता आया है। चीन ने इस बार दुनिया का पहला ऐसा प्लेन बना दिया जो सिर्फ बिजली से चलेगा। इस प्लेन की खासियत यह है की यह न सिर्फ बिजली से चलेगा बल्कि मात्र 2 घंटे में चार्ज भी होगा। चीन ने दुनिया का पहला इलेक्ट्रिक प्लेन बनाया है। नाम है 'आरएक्स1ई'। इस प्लेन के पंख की लंबाई 14.5 मीटर है, जबकि अधिकतम वजन 230 किलोग्राम है। इसकी कीमत लगभग 10 लाख युआन (1.03 करोड़ रुपए) रखी गई है।

2 घंटे में हो जायेगा चार्ज- चीनी अधिकारियों के मुताबिक, 'आरएक्स1ई' को दो घंटे में चार्ज किया जा सकता है। यह प्लेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 3,000 मीटर की ऊंचाई पर 45 मिनट से एक घंटे तक की उड़ान भर सकता है। इसे शेनयांग एयरोस्पेस यूनिवर्सिटी और पूर्वोत्तर प्रांत लियोनिंग के लियोनिंग जनरल एविएशन एकेडमी ने डिजाइन किया है। गुरुवार को पहला दो प्लेन लियोनिंग रुईक्सियांग जनरल एविएशन कंपनी लिमिटेड को दिया गया।

यहाँ हो सकता इस्तेमाल- इसे बनाने वालों का कहना है कि इसका इस्तेमाल पायलट ट्रेनिंग, टूरिज्म, मेट्रोलॉजी (मौसम विज्ञान) और रेस्क्यू ऑपरेशन्स के लिए किया जा सकेगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -