फाईटर जेट के वीडियो ने आश्चर्य में डाला !
फाईटर जेट के वीडियो ने आश्चर्य में डाला !
Share:

नई दिल्ली : स्वाधीनता दिवस के पूर्व एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिससे सभी आश्चर्य में आ गए हैं। दरअसल इस वीडियो ने सुरक्षाबलों को भी आश्चर्य में डाल दिया है। इस वीडियो में चीन के द्वारा बनाए गए पाकिस्तान के एक फाइटर जेट को तिरंगा लहराते हुए दर्शाया गया। इस वीडियोे को ट्विटर पर साझा किया गया ऐसे में एक युवा का ध्यान इस ओर गया। इसके बाद इस मामले में अन्य लोगों का ध्यान गया।

यह वीडियो संस्कृति मंत्रालय का बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जेएफ-17 चीन का विमान है। यह भारत के फाइटर जेट तेजस जैसा नज़र आता है। जिसके कारण साधारण नागरिक इसमें और तेजस में अंतर नहीं कर पाया।

उसने विमान में तिरंगा लगाकर वीडियो तैयार कर लिया। बाद में इस विमान वाले वीडियो को हटा लिया गया। इस मामले में सरकारी कर्मचारियों का कहना है कि यह घटना भूलवश हो गई है। विमान का चित्र हटा लेने के बाद यह ठीक हो गई है।

शाही सुल्तान स्वर्ण जड़ित विमान से आस्ट्रेलिया पहुंचे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -