चीन ने 2 करोड़ की आबादी को किया कैद, लगाए कड़े प्रतिबंध
चीन ने 2 करोड़ की आबादी को किया कैद, लगाए कड़े प्रतिबंध
Share:

बीजिंग: पूरे विश्व में कोरोना की दहशत पहले की तुलना में भले ही कम हो चुकी हो, किन्तु चीन में अब भी खौफ बरकरार है। चीन की सरकार ने गुरुवार को एक बड़े शहर में संपूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया है। करीब 2.1 करोड़ की जनसँख्या वाले चेंगदू शहर में बढ़ते हुए कोरोना के मामलों के मद्देनज़र यह कड़ा कदम उठाया गया है।  सरकार का कहना है कि 4 दिन लॉकडाउन लगाकर न्यूक्लेइक एसिड टेस्ट किया जाएगा। बता दें कि शंघाई में भी इसी प्रकार से एक माह तक लॉकडाउन लगाया गया था। 

उल्लेखनीय है कि चेंगदू दक्षिण पश्चिम चीन के शिचुआन प्रांत की राजधानी है और एक व्यस्त शहर है। बुधवार को यहां कोरोना के 106 नए केस दर्ज किए गए थे, जिनमें से 51 मरीजों में लक्षण नहीं मिले थे। शहर में 381 हाई रिस्क एरिया को चिन्हित किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लॉकडाउन के दौरान परिवार का कोई सदस्य दिन में एक बार ही बाहर निकल सकता है। हालांकि उसके पास भी निगेटिव न्यूक्लेइक टेस्ट रिपोर्ट होनी अनिवार्य है। 

वैसे तो सरकार ने चार दिन का लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है, मगर यह कन्फर्म नहीं है कि चार दिन बाद पाबंदियां हटाई जाएंगी या नहीं। रिपोर्ट के अनुसार, यहां स्थिति बेहद गंभीर है। महामारी काफी तेजी से फैल रही है।  रिपोर्ट के अनुसार, चेंगदू से विमान सेवा भी स्थगित कर दी गई है। फ्लाइट मास्टर के डेटा के अनुसार, सुबह 10 बजे तक 398 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई थीं। दूसरे एयरपोर्ट्स पर भी कई फ्लाइट निरस्त की गई हैं। 

बंगाल में एक और भाजपा कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, TMC ने हत्या के आरोपों को नाकारा

'घर से जब चाहें करें काम...', आखिर क्यों PM मोदी ने दिया ये बयान?

इंडिया में इस दिन शुरू होने जा रही है 5G सुविधा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -