विवाद के बाद भी सड़क निर्माण कर रहा है चीन
विवाद के बाद भी सड़क निर्माण कर रहा है चीन
Share:

चीन। भारत और चीन डोकलाम विवाद के बाद, बीते करीब दो माह से  सड़क निर्माण कर चुका है। डोकलाम की नई सैटेलाईट फोटोज़ में इस बात की जानकारी मिली है जिसमें कहा गया है कि, नई सैटेलाईट फोटोज़ के अनुसार, चीन के नए रास्ते फरवरी माह तक बन जाऐंगे। इन सड़कों का निर्माण ऐसे स्थानों पर हुआ है जहां भारत और चीन के सैनिक एक दूसरे के सामने डंटे हुए थे। मिली जानकारी के अनुसार, चीन के करीब 1800 सैनिकों ने अपना डेरा डाल दिया।

गौरतलब है कि, इस वर्ष भारत व चीन के सैनिकों के बीच आमना - सामना हुआ। भारत और चीन द्वारा, निर्मित की जाने वाली सड़क के विरोध में चीन अपनी बात पर अड़ा था। मगर, अब चीन ने भी इस बात को माना है कि, भारत और चीन के संबंधों में डोकलाम मसले पर कड़वाहट घुल गई है।

चीन का कहना था कि, भारत ने इस मामले में सौहार्दपूर्ण प्रयास नहीं किए हैं। हालांकि, भारत का कहना यही रहा है कि, चीन ने उसके क्षेत्र में घुसपैठ की। जिसे लेकर, भारत ने सैनिकों को समझाईश दी मगर, फिर भी चीन ने विवाद निर्मित किया। डोकलाम में लगभग 1 हजार सैनिकों को तैनात किया गया है। माना जा रहा है कि, चीन बर्फ पिघलने के बाद, भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर सकता है। हालांकि, अरूणाचल प्रदेश को लेकर चीन, भारत से विवाद करता रहा है। चीन कहता रहा है कि, अरूणाचल प्रदेश उसका ही भाग है।

चीन की तुलना में भारत में बढ़ी समृद्धि की रफ्तार

डोकलाम मामले में चीन के विदेश मंत्री के बोल

हज़ारों मील दूर यहाँ भेजा जाता है इंग्लैंड का कचरा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -