UN का असर : चीन करेगा नाॅर्थ कोरिया की आॅयल सप्लाय में कटौती
UN का असर : चीन करेगा नाॅर्थ कोरिया की आॅयल सप्लाय में कटौती
Share:

बीजिंग। संयुक्त राष्ट्र में उत्तर कोरिया को प्रतिबंधित करने के बाद, अब चीन ने इस बात की घोषणा की है कि, वह उत्तर कोरिया को उसके द्वारा किए जाने वाले कच्चे तेल के निर्यात को सीमित कर देगा। गौरतलब है कि चीन उत्तर कोरिया के लिए कच्चे तेल का एक बड़ा आपूर्तिकर्ता निर्यातक देश है। गौरतलब है कि उत्तर कोरिया द्वारा चेतावनी दिए जाने के बाद भी मिसाईल्स का परीक्षण किया जा रहा था।

ऐसे में उसे यूएन में प्रस्ताव पारित कर प्रतिबंधित कर दिया गया। उत्तर कोरिया को प्राकृतिक गैस और कच्चे तेल का अधिक मात्रा में निर्यात यूएन के सदस्य राष्ट्र नहीं करेंगे। उसे केवल निर्धारित सीमा तक ही कच्चे तेल का निर्यात किया जा सकेगा। यूएन में लगाए गए प्रतिबंध के अनुसार, उत्तर कोरिया में किए जाने वाले गारमेंट्स के निर्यात को भी प्रतिबंधित कर दिया गया था।

गौरतलब है कि अमेरिका द्वारा कई बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन द्वारा हथियारों और आयुधों का परीक्षण किया जा रहा है। उत्तर कोरिया ने अमेरिका द्वारा कई बार दी गई चेतावनी के बाद भी परीक्षण कार्यक्रम जारी रखे, जिसके बाद यूएन के करीब 15 सदस्य देशों ने उस पर लगाए गए प्रतिबंधों को स्वीकृत कर दिया।

प्रतिबंध के बाद बौखलाया नाॅर्थ कोरिया

बेखौफ तानाशाह की दादागिरी

UN ने उत्तर कोरिया पर लगाया प्रतिबंध, नहीं की जाएगी कोयले की आपूर्ति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -