अरूणाचल में दाखिल हुए चीन के सैनिक
अरूणाचल में दाखिल हुए चीन के सैनिक
Share:

डोकलाम। चीन और भारत के बीच फिर से तनाव गहरा गया है। हालात ये हैं कि, चीन के सैनिकों ने अरूणाचल प्रदेश के क्षेत्र में घुसपैठ कर दी है। उल्लेखनीय है कि, इसके पूर्व डोकलाम में भी चीन के सैनिकों ने घुसपैठ को अंजाम दिया। चीन के सैनिकों ने अपना असर दिखाया। भारतीय क्षेत्र में, घुसपैठ की कोशिशें की गई है। यहां के ग्रामीणों ने जब सीमा क्षेत्र में चीन के सैनिकों को देखा तो, उन्होंने सेना के अधिकारियों को जानकारी दी। ऐसे में भारतीय सुरक्षा बल सजग हो गया। जानकारी सामने आई है कि, तूतिंग उपसंभाग में बिसिंग गांव के पास, चीन के सैनिक सड़क निर्माण कार्य में लगे थे उन्हें भारतीय जवानों ने रोक दिया।

भारत के सुरक्षा बल ने जवानों के उपकरण जब्त कर लिए। चीन के सड़क निर्माण दल को,  भारत के अरूणाचल प्रदेश के, तूतिंग क्षेत्र में करीब 1 किलोमीटर अंदर तक दाखिल कर दिया गया। जब उन्हें भारतीय सैनिकों ने खदेड़ा तो  चीन का दल इंस्ट्रूमेंट्स को छोड़कर भाग निकला। इस मामले में, सरकारी सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि, चीन के असैन्य दल की गतिविधियों हेतु, वह वहां पहुंचा था, चीन का दल, सैनिकों के विरोध के बाद, वापस चला गया।

गौरतलब है कि, अरूणाचल प्रदेश, दक्षिण तिब्बत का एक भाग है। उल्लेखनीय है कि, चीन ने जब डोकलाम में घुसपैठ की थी तो, उसी दौरान उसने भारत के तीर्थ यात्रियों द्वारा, की जाने वाली मानसरोवर यात्रा को रोक दिया था। इस यात्रा का एक मार्ग नाथुला दर्रे से होकर जाता है। ऐसे में, भारत को यात्रा का दूसरा मार्ग खोलना पड़ गया था।

चीन कि इस मिसाइल से भारत-अमेरिका के लिए खतरा

अब पाकिस्तान, चीन से लगाएगा सहायता की आस

12 साल तक बना रहा गूंगा, अब हुआ ऐसा हाल

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -