कोचिंग से लौटे बच्चे..घर पहुंचते ही निकल गई चीख, फंदे पर लटका था एक शव और फिर
कोचिंग से लौटे बच्चे..घर पहुंचते ही निकल गई चीख, फंदे पर लटका था एक शव और फिर
Share:

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक शख्स ने घरेलू विवाद में ईंट माकर पत्नी का क़त्ल कर दिया। फिर फांसी के फंदे पर लटकर अपनी जान दे दी। मृतक के बेटे ने पुलिस को कहा है क‍ि मम्‍मी फोन पर क‍िसी से बात करती थी, इससे पापा नाराज होते थे। पिछले काफी समय से दोनों के मध्य इस बात को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना तालकटोरा इलाके में रहने वाले 43 साल ठेकेदार कुलवंत सिंह ने अपनी पत्नी पुष्पा (38) की सिर पर ईंट मारकर कत्ल कर दिया और खुद फांसी पर झूल गया। दोपहर तकरीबन 12 बजे जब बच्चा घर लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। बच्चों का कहना है कि मां और पिता में तकरीबन 2 महीने से विवाद चल रहा था। कुलवंत मूल से बिहार का रहने वाला था। 

पुलिस का इस बारें में कहना है कि कुलवंत सिंह ठेके पर मकान निर्माण का कार्य करता था। घटना के वक़्त उसके दोनों बेटे शरद और अनिरुद्ध कोचिंग पढ़ने गए थे। परिजनों के बयान और जांच में जो भी तथ्य सामने आ चुके है उनके हिसाब से आगे की जांच भी की जा रही है। मृतक पुष्पा फोन पर किससे बात करती थी। जिसकी वजह से पति-पत्नी के मध्य  झगड़ा होता था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिल पाया है। कुलवंत और पुष्पा का बड़ा बेटा शरद 17 और अनिरुद्ध 13 वर्ष का है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतिका पुष्पा किससे फोन पर इतनी बात करती थी जिससे उसका पति नाराज होता था। 

इस मामले पर ADCP पश्चिम चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया कि पहले पति ने पत्नी का कत्ल कर दिया है। फिर खुद भी फांसी पर लटक गया। मृतक के बच्चों ने कहा कि दोनों के मध्य जमकर झगड़ा होता था। घटना के वक़्त  बच्चे कोचिंग पढ़ने गए थे। दोनों मां को पुकारते हुए कमरे में पहुंचे तो देखा कि खून से लथपथ हालत में पुष्पा पड़ी हैं और पंखे से चादर के सहारे पिता का शव लटक रहा था। दोनों चीख-पुकार करते हुए बाहर भागे और पड़ोसियों को इसकी सूचना  दी। 

बीमा कंपनी को देना होंगे 5 हजार रुपये, पीड़ित को पहुंची थी मानसिक पीड़ा

पति को मारकर पत्नी को जंगल में ले गया शख्स, फिर जो किया उसे जानकर काँप उठेगी रूह

थाना प्रभारी पर लगा अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप, महिला आयोग पहुंची शिकायतकर्ता

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -