जंगल में घूमने गए बच्चों के हाथ लगा नक्सलियों का देसी तीर बम, फटने से दो बच्चे गंभीर घायल
जंगल में घूमने गए बच्चों के हाथ लगा नक्सलियों का देसी तीर बम, फटने से दो बच्चे गंभीर घायल
Share:

पखांजूर : जिले में जंगल की ओर घूमने गए बच्चों के हाथ नक्सलियों का देसी तीर बम लग गया। वे उसे उठाकर घर ले आए और खेलने लगे। अचानक तीर बम फटा और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पखांजूर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद इलाके में जवान चौकन्ना हो गए हैं। 

ओमान की खाड़ी में नार्वे के तेल टैंकर जहाज फ्रंट अल्टेयर में अचानक हुआ धमाका

इस तरह हुआ हादसा 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना पखांजुर के प्रतापपुर इलाके के रामपुर गांव की है। यहां दो मासूम गुरुवार को जंगल की निकले थे। उन्हे जमीन से झांक रही कोई लोहे की चीज दिखी। वे उसे उठाकर घर लाए और फेंक-फेंककर खेलने लगे। इसी दौरान उसमें विस्फोट हो गया। अनुमान है कि ये नक्सलियों का देसी तीर बम था जो उनके द्वारा फेंका गया था। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने जंगल का वो इलाका घेर लिया। जवानों को आशंका है कि यहां नक्सलियों के और हथियार व दूसरे सामान मिल सकते हैं।

चक्रवाती तूफान ‘वायु’ ने अचानक बदली अपनी राह, पर संकट अब भी बरकरार

अन्य हादसे में एक की मौत 

इसी के साथ उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में अवैध पटाखे बनाते वक्त एक मकान में विस्फोट हो गया। विस्फोट में एक की मौत हो गई है, जबकि एक घायल हुआ है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पिलखुवा इलाके के मोदीनगर रोड पर हुई। यहां एक मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम चल रहा था। देर रात वहां विस्फोट हो गया। बताया जा रहा है कि धमाके की गूंज पूरे पिलखुवा में सुनाई दी।

मुंबई और आसपास के इलाकों में नजर आने लगा है चक्रवाती तूफान 'वायु' का असर

सोमनाथ में दिखा वायु चक्रवात का असर, एक की मौत

इस बार एक नए रिकॉर्ड की तरफ बढ़ती दिखाई दे रही है चार धाम यात्रा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -