भारत के बच्चे पढ़ेंगे गीता और वेद, NCERT की पाठ्य पुस्तकों में शामिल करेगी मोदी सरकार
भारत के बच्चे पढ़ेंगे गीता और वेद, NCERT की पाठ्य पुस्तकों में शामिल करेगी मोदी सरकार
Share:

नई दिल्ली: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बच्चों के पाठ्य-पुस्तकों को लेकर एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब बच्चों को श्रीमदभगवद गीता का पाठ पढ़ाया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, श्रीमदभगवद गीता के श्लोकों और संदर्भ को NCERT की पाठ्य-पुस्तकों में शामिल किया जाएगा। देश की शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने लोकसभा में पत्र लिखते हुए इस संबंध में जानकारी दी है। दरअसल, केंद्र सरकार चाहती है कि विद्यार्थी, भारतीय संस्कृति के बारे में सीखे। इसी को देखते हुए यह फैसला किया गया है।

अन्नपूर्णा देवी ने इस संबंध में जानकारी दी है कि NCERT की कक्षा छठी और सातवीं की पुस्तकों में वेदों का ज्ञान और श्रीमदभगवद गीता के संदर्भ शामिल किए जाएँगे। वहीं, कक्षा 11 और 12 की पाठ्य-पुस्तकों में संस्कृत में इन धर्मग्रंथों के श्लोक जोड़े जाएँगे। अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि श्रीमदभगवद गीता को पाठ्यक्रम में शामिल करने का निर्णय विभिन्न मंत्रालयों, राज्यों, विभागों और केंद्र शासित प्रदेशों से प्राप्त हुए इनपुट के आधार पर किया गया है। इसके लिए NCERT ने काम भी आरंभ कर दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्रालय द्वारा लिए गए निर्णय से बच्चे भारतीय संस्कृति के संबंध में जान सकेंगे।

अन्नपूर्णा देवी ने लोकसभा में जानकारी दी है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) का पैरा 4.27 भारत के पारंपरिक ज्ञान से संबंधित है, जिसमें सभी के कल्याण का प्रयास निहित है। इसके साथ ही शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि, 'यदि हमें इस शताब्दी में ज्ञान की शक्ति बनना है, तो हमें अपनी विरासत को समझना होगा और विश्व को काम करने के ‘भारतीय तरीके’ के संबंध में सिखाना होगा।' 

स्कूल में गीता पढ़ाने का कांग्रेस ने किया विरोध:-

वहीं, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने पाठ्य-पुस्तकों में श्रीमदभगवद गीता को शामिल करने के केंद्र सरकार के फैसले की आलोचना की है। उनका कहना है कि भाजपा शिक्षा व्यवस्था का भगवाकरण करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि यदि भाजपा श्रीमदभगवद गीता को पाठ्यक्रम में शामिल कर रही है, तो उसे अन्य धर्मों की पुस्तकों के बारे में भी विचार करना चाहिए। 

गुमनाम क्रांतिकारियों की कहानियां भी होंगी शामिल:-

बता दें कि, भारतीय संस्कृति और विरासत से बच्चों को अवगत कराने को लेकर संसदीय पैनल ने देश के लिए बलिदान होने वाले पूर्वोत्तर के ‘गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों’ की कहानियों को भी NCERT में शामिल करने की अनुशंसा की थी। संसदीय पैनल का कहना था कि छात्र भारत के समृद्ध इतिहास को जान सकें, इसके लिए स्कूली पाठ्य-पुस्तकों में स्वतंत्रता सेनानियों और देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी जाना चाहिए।

AAP ने शैली ऑबरोय को बनाया मेयर कैंडिडेट, भाजपा नहीं लड़ेगी चुनाव

चीन विवाद के बीच और ताकतवर होगी भारतीय सेना, 84 हजार करोड़ की खरीद को मिली मंजूरी

तय समय से पहले ख़त्म हुआ संसद का शीतकालीन सत्र, पारित हुए 7 विधेयक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -