ठंड में बच्चों ने हारी जिंदगी की जंग, हुए मौत का शिकार
ठंड में बच्चों ने हारी जिंदगी की जंग, हुए मौत का शिकार
Share:

जम्मू: दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम के देवसर के ब्रिनल लमैड़ क्षेत्र में ठंड की वजह से बक्करवाल समुदाय के दो बच्चों की जान चली गई दोनों भाई बहन परिवार के साथ खुले आसमान में टेंट में रहते थे। इतना नहीं उनकी पहचान साहिल जुबेर (10) और शाजिया जान (6) के रूप में की गई है।  जंहा इस बता का पता चला है कि जम्मू-कश्मीर में मौसम में सुधार हुआ है, लेकिन ठिठुरन से राहत अब भी नहीं मिली है। कश्मीर शीतलहर की पकड़ में आज भी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के मुताबिक 21 जनवरी तक सर्द हवाओं से राहत नहीं मिलने वाली है। 22जनवरी को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा होने का अनुमान लगाया जा चुका है। 

देवसर क्षेत्र में टेंट में रह रहे साहिल की गत शनिवार को जान जा चुकी थी, मिली जानकारी के अनुसार रविवार-सोमवार की बीती रात शाजिया की अचानक तबीयत ख़राब हो गई। उपचार के बीच  उसने भी दम तोड़ दिया। तहसीलदार देवसर अब्दुल रशीद ने कहा कि परिवार को निकटतम स्कूल में रहने के लिए बोला गया था, लेकिन वे नहीं माने। जंहा यह भी कहा जा रहा है कि कश्मीर के अधिकतर जिलों में दिन के तापमान में सुधार हुआ है। लेकिन रात्रि के न्यूनतम तापमान में गिरावट  देखने को मिला है। लगभग सभी भागों में रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे ओर गीता ही जा रहा है। डल झील सहित अन्य जलस्थल जमे हुए हैं। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री चढ़कर 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा चुका है। 

वहीँ ये भी कहा जा रहा है जम्मू में सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे की आगोश में हुई। लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। धूप में कुछ राहत मिल रही है, जंहा यह भी कहा जा रहा है कि भीतर कमरों में अभी ठिठुरन परेशान कर रही है। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री चढ़कर 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा चुका हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार संभाग के अन्य  भागों में भी दिन का तापमान सामान्य से 4-8 डिग्री ऊपर  जा चुका है। बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री चढ़कर 17.2, बटोत में 15.3, कटड़ा में 19.3 और भद्रवाह में 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में दिन का तापमान भी शून्य से नीचे माइनस 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा चुका है। 

ZPM ने आइजोल नगर निगम चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की सूची

चीन ने अरुणाचल प्रदेश में बसाया गाँव, चिदंबरम बोले- क्या इसके लिए भी पूर्व सरकारें जिम्मेदार ?

रिक्शा लूटने के लिए कर दिया 58 वर्षीय ड्राइवर का क़त्ल, ऐसे पकड़ाए हत्यारे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -