VIDEO: ठंड में नहाने के लिए बच्चे ने निकाला ऐसा जुगाड़ कि देखकर शॉक्ड रह जाएंगे आप
VIDEO: ठंड में नहाने के लिए बच्चे ने निकाला ऐसा जुगाड़ कि देखकर शॉक्ड रह जाएंगे आप
Share:

ठंड के दिनों में नहाने का मन किसी का नहीं करता है लेकिन फिर भी नहाना पड़ता है। आज के समय में कड़कड़ाती ठंडी है और इन दिनों में नहाना एक बड़ी भयंकर समस्या की तरह होता है। इन दिनों में गरम पानी से नहाओ तो नहाने के बाद ठंड लगती है और ठंडे पानी से नहाने के बारे में भी सोचने पर ठंड लगने लगती है। ऐसे में कई लोग नहाना ही बंद कर देते हैं। वैसे ना नहाने वाले लोगों के लिए नहाने का बढ़िया तरीका सामने आया है। इसका एक वीडियो है और इस वीडियो में जो तरीका है इसमें न तो नहाने के दौरान ठंड लगेगी और न ही नहाने के बाद। इस वीडियो में सबसे मजेदार बात ये है कि इस तरीके से नहाने पर पानी का खर्च भी बहुत कम है।

इस वीडियो को देखकर आपको हंसी भी खूब आने वाली है। जी दरअसल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इस बच्चे ने सर्दी में नहाने का अजीबो-गरीब देसी जुगाड़ निकाला है, जिसे देखकर हंसी भी आ रही है और हैरानी भी हो रही है। इस वीडियो में साफ़-साफ़ नजर आ रहा है कि कैसे एक बच्चा आग के ऊपर रखी कड़ाही में बैठकर नहा रहा है। इस दौरान बच्चा गर्म कड़ाही में गर्म पानी से बेहद आराम से नहा रहा है। इसी के साथ ही वो पानी भी बचा रहा है।

हमारी सलाह है कि उसके इस जुगाड़ को आप आजमाने की गलती कतई न करें, वरना यह घातक हो सकता है। इस समय सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग आपना-अपना व्यू रख रहे हैं और अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘ टैलेंट तो भारतीयों में कूट-कूटकर भरा हुआ है।’ वहीं दूसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा इसे ही शास्त्रों मे पाखंड कहा गया है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘ शुक्र है बच्चा पैरों पर बेठा है।’ इस तरह के हज़ारों कमेंट्स आ चुके हैं।

सोने से पहले कर लें यह एक काम, माँ लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

VIDEO: पतंग के साथ उड़ा आदमी, देखते रह गए लोग

ठंड में कभी किसी छूने या हाथ मिलाने से करंट लगा है? जानिए इसका कारण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -