WhatsApp ग्रुप पर बार बार मांगता था ब्लू फिल्म, लेकिन एक दिन....
WhatsApp ग्रुप पर बार बार मांगता था ब्लू फिल्म, लेकिन एक दिन....
Share:

भोपाल:  मध्य प्रदेश क्राइम ब्रांच के हत्थे एक ऐसा आरोपी चढ़ा है, जिसके तार इंटरनेशनल पोर्नोग्राफी ग्रुप से जुड़ रहे हैं। पुलिस पूछताछ में किसी बड़े गिरोह का पर्दाफाश होने की उम्मीद जाता रही है। दरअसल, यह घिनोना खेल व्हाट्सएप ग्रुप पर खेला जा रहा था। चाइल्ड पोर्नोग्राफी रोकने के लिए मध्य प्रदेश क्राइम ब्रांच लम्बे समय से संदिग्ध वॉट्सएप मैसेज पर निगरानी रख रही थी। 

इसी बीच दौरान क्रेजी किड्स नाम के एक व्हाट्सएप  ग्रुप में प्लीज सेंड CP (चाइल्ड पोर्नोग्राफी) का मैसेज कई बार भेजे जाने के बारे में जानकारी मिली। इस पर क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू की। तब पता चला कि क्रेजी किड्स ग्रुप में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी का 21 वर्षीय संजय पॉल भी संलिप्त है। संजय को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसके पास चाइल्ड पोर्नोग्राफी के सौ से अधिक वीडियो व फोटो बरामद हुए। पुलिस ने संजय को आईटी एक्ट की धारा 67बी के तहत हिरसत में लेकर अदालत में पेश किया।

जानकारी के मुताबिक क्रेजी किड्स ग्रुप का एडमिन बांग्लदेश का निवासी है। ग्रुप में 113 भारतीय व 122 विदेशी नागरिक जुड़े हुए हैं। सभी सदस्य एक लिंक के माध्यम से जोड़े गए हैं। ग्रुप में चाइल्ड पोर्नोग्राफी सामग्री का ही आदान-प्रदान किया जाता है। मध्य प्रदेश अपराध शाखा ने इस संबंध में केन्द्र सरकार को पत्र भेजकर जानकारी दी है। वहीं पुलिस अभी संजय से पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी:-

घरेलू विवाद को लेकर महिला ने पति पर फेंका खौलता हुआ तेल

इस अनोखे तरीके से की जा रही थी गांजा तस्करी, और फिर.....

पहले साथ बैठकर किया नशा और फिर फावड़े से कर दिया हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -