मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान आरंभ, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान आरंभ, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
Share:

रतलाम /ब्यूरो।  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से रतलाम जिले में भी मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। अभियान में राज्य शासन की 33 योजनाओं के लाभ पात्र हितग्राहियों को प्रदान किए जाएंगे। कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा अभियान की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को आयोजित की गई जिसमें कलेक्टर द्वारा अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर शनिवार को रतलाम मुख्यालय पर कई आयोजन होंगे। 

इनमें प्रातः 10.00 बजे रोटरी हाल पर रक्तदान शिविर, रंगोली सभागृह पर दोपहर 12.00 बजे 75 दिव्यांगों को लाभ वितरण तथा अन्य हितग्राहियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ वितरण किए जाएँगे। जिले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा 50 हजार पोधों का रोपण किया जाएगा। रतलाम कालिका माता मंदिर परिसर में प्रातः वृक्षारोपण किया जाएगा।  कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी ने शुक्रवार प्रातः बैठक में जनसेवा अभियान के तहत अधिकारियों को समस्त  तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त श्री अभिषेक गहलोत को शहर में साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम करने, शहर को साफ सुथरा करने, जिला जनजाति कार्य विभाग की प्रभारी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री कृतिका भिमावद को जनजाति कार्य विभाग के समस्त छात्रावासों की साफ-सफाई करवाने, उनका निरीक्षण कर समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 
जनसेवा अभियान के तहत स्वामित्व योजना में अभिलेखों का वितरण समारोहपूर्वक होगा। सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह अपनी कार्य योजना एवं कर्मचारियों के ड्यूटी चार्ट प्रेषित करें। सभी नगरपालिका अधिकारियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। जावरा की मुख्य नगरपालिका अधिकारी को उनके यहां प्रत्येक वार्ड में 100 हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए निर्देशित किया गया। अन्य सभी सम्बंधित अधिकारियो को भी निर्देशित किया गया। 

अमिका शैल की अदाएं है ऐसी जो सबको कर देती है घायल

ये है मोहब्बतें में रुहान बन अदिति ने फैंस को कर दिया था हैरान, अब फोटोज से जीत रही दिल

क्या हैं चीता और तेंदुआ में अंतर? ये खासियत बनाती है अलग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -