नए साल की बधाई देते हुए बोले CM शिवराज- 'MP के नागरिक सुखी और समृद्ध हों'
नए साल की बधाई देते हुए बोले CM शिवराज- 'MP के नागरिक सुखी और समृद्ध हों'
Share:

भोपाल: आज से नया साल यानी 2021 की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में सभी एक दूजे को बधाई दे रहे हैं. MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रदेश के नागरिकों को नववर्ष की बधाई दी है। एक वेबसाइट से बातचीत में उन्होंने कहा कि, 'मध्यप्रदेश आने वाले वर्षों में विकास के क्षेत्र में अलग पहचान बनाएगा। आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को पूरा करने में मध्यप्रदेश आगे रहेगा। इसके लिए प्रदेश के हर नागरिक को अपनी भागीदारी भी करना है।'

इसी के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नव वर्ष के अवसर पर प्रदेश के नागरिकों को बधाई देते हुए अपेक्षा की, की प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण इस राज्य को बेहतर मानव संसाधन का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा, 'हर व्यक्ति प्रगति में अपनी प्रत्यक्ष भागीदारी सुनिश्चित करेगा। मध्य प्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए चिंतित और प्रयासरत है। बीते 9 माह में लिए गए निर्णय यह सिद्ध करते हैं कि कृषि, ग्रामीण विकास, अधोसंरचना, औद्योगिक विकास, शहरी कल्याण, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, जल संसाधन, जनजातीय विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए गए हैं।'

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, 'सुशासन स्थापित कर हम मध्यप्रदेश को बेहतर राज्य बनाएंगे। मध्यप्रदेश लोक सेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम में अध्यादेश के माध्यम से संशोधन कर प्रावधान किया जा रहा है कि सेवा प्रदाय की तय सीमा तक यदि आवेदक को अधिकारी द्वारा सेवा प्रदाय नहीं की जाती है तो वे सेवायें स्वत: ही निर्धारित समय-सीमा के बाद आवेदक को मिल जाएंगी। इसे डीम्डे सेवा कहा जाएगा। कानून में संशोधन कर मिलावट के दोषियों को 6 माह के कारावास और एक हजार रुपये तक के जुर्माने के स्थान पर आजीवन कारावास और जुर्माना प्रतिस्थापित किया गया है। मिलावट करने वाले को आजीवन कारावास होगा।'

आगे बात करते हुए उन्होंने कहा, 'हम आगमन 2021 के अवसर पर शिर्डी में सांई बाबा से प्रदेश के नागरिकों के कल्याण की प्रार्थना कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के नागरिक सुखी और समृद्ध हों, इसके लिए तिरुपति में भी भगवान बाला जी से प्रार्थना की है।'

1 जनवरी 2021 का पंचांग: यहाँ देखिये शुभ मुहूर्त और राहुकाल

वनप्लस ने Xiaomi के Mi Band 5 की तुलना में बजट फिटनेस बैंड किया लॉन्च

BSNL ने 31 जनवरी तक बढ़ाया अपना फ्री सिम ऑफर, जानिए विवरण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -