एक्शन में सीएम पुष्कर सिंह धामी, शुरू की विभागों की समीक्षा
एक्शन में सीएम पुष्कर सिंह धामी, शुरू की विभागों की समीक्षा
Share:

देहरादून: ग्राम में विकास पशुपालन के साथ उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी आज कई विभागों की समीक्षा करने जा रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में ग्राम्य विकास के माध्यम से संचालित होने वाली योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इसी प्रकार से मत्स्य पालन में भी सरकार कई योजनाएं चला रही है। विशेष रूप से ग्रामीण मत्स्य पालन के लिए सरकार ने सब्सिडी पर कई स्कीम को चला रही है। जिससे स्थानीय व्यक्तियों को स्वरोजगार प्राप्त हो सके।

वही देहरादून, उधम सिंह नगर तथा नैनीताल के मैदानी इलाकों में बड़े स्तर पर मत्स्य पालन का काम किया जाता है। काशीपुर, बाजपुर जैसे क्षेत्रों में भी सरकार मत्स्य पालन का काम कर रही हैं। कई बड़े डैम भी बनाए गए हैं। बता दें कि सरकार ने मत्स्य पालन को लेकर हिंट दिए हैं कि आने वाले समय में कई और नई स्कीम का आरम्भ हो सकता है। जिस प्रकार से सीएम पुष्कर सिंह धामी एक के पश्चात् एक योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं, इससे स्पष्ट है कि आने वाले समय में और विभागों की समीक्षा भी की जाएगी।

वही समीक्षा बैठक में विभागीय मंत्री तथा अधिकारियों के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी स्वयं मंत्रणा करते हैं तथा स्कीम को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के दिशा निर्देश देते हैं। पीडब्ल्यूडी तथा पर्यटन की सीएम पुष्कर सिंह धामी समीक्षा बैठक कर चुके हैं। आपको बता दें कि हाल में सीएम धामी ने पीडब्ल्यूडी तथा पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक की थी। पीडब्ल्यूडी में राज्य में सभी सड़कों के हालात को लेकर बातचीत की गई। साथ ही राज्य में 1351 पुलों में से 664 पुलों का सर्वे कराने का आदेश दिया गया।

उपचुनाव के लिए ममता ने कसी कमर, 8 सितम्बर से अपने पुराने गढ़ में प्रचार करेंगी 'दीदी'

महबूबा मुफ़्ती फिर नज़रबंद.. ट्वीट कर केंद्र सरकार पर लगाया आरोप

गिरफ्तार होंगे आप सांसद संजय सिंह ! लुधियाना कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -