मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर नवनियुक्त आरक्षकों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया
मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर नवनियुक्त आरक्षकों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया
Share:

भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस लाइन भोपाल में नवनियुक्त आरक्षकों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किये साथ ही उन्मुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ  दीप प्रज्ज्वलन कर किया। नवनियुक्त आरक्षकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, मध्यप्रदेश पुलिस का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। जब कबायली हमारे देश की सीमाओं में घुसे थे, उनको अपने देश की सीमाओं से खदेड़ने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस ने कश्मीर जाकर अपना योगदान दिया था।

कबायलियों को खदेड़ने का काम हो,चाहे हैदराबाद में ऑपरेशन पोलो हो। गर्व के साथ मध्यप्रदेश पुलिस वहां गई थी और पूरा योगदान दिया था। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, भारत के किसी भी हिस्से में,चाहे नागालैंड हो या त्रिपुरा। अगर राज्यविरोधी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों ने सिर उठाया, तो मध्यप्रदेश पुलिस ने उसे कुचल दिया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि, यह हमारे ही जवान थे, जिन्होंने एक साल में लगभग एक करोड़ 14 लाख इनामी डकैतों, इनामी नक्सलियों को मार गिराया। मप्र पुलिस ने अपने कर्तव्य पथ पर चलते हुए दायित्व का निर्वाह किया है। मप्र पुलिस का देशभक्ति, संवेदनशीलता, वीरता का जो चेहरा है, यही हमारी पूंजी है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि, मध्यप्रदेश पुलिस का मतलब है, सज्जनों के लिए फूल से ज्यादा कोमल और दुष्टों के लिए वज्र से ज्यादा कठोर। आम आदमी अगर आपको देखें तो यह उनको भरोसा होना चाहिए कि, यह हमारे रक्षक हैं।

सीमेंट कंक्रीट तैयार करने वाले मिक्सर से गूंथा जा रहा आटा

AMU के कुलपति को लेकर BJP सांसद का आया बड़ा बयान

दिग्विजय सिंह के बाद अब इस कांग्रेसी नेता ने मांगा सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत, मचा बवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -