मुख्यमंत्री ने 350 करोड़ रूपये के विकास कार्यो का किया लोकार्पण और भूमि-पूजन
मुख्यमंत्री ने 350 करोड़ रूपये के विकास कार्यो का किया लोकार्पण और भूमि-पूजन
Share:

उज्जैन/ब्यूरो। देवास जिले में मुख्यमंत्री ने 350 करोड़ रूपये से अधिक लागत के विकास कार्यो का लोकार्पण, भूमि-पूजन एवं शिलान्यास किया उज्जैन 28 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान गत दिवस मंगलवार को उज्जैन संभाग के देवास में "गौरव दिवस" कार्यक्रम और नगर में निकली भव्य चुनरी यात्रा में शामिल हुए। चुनरी यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान देवास शहर भक्तिमय दिखाई दिया। कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम परिसर में हुए "गौरव दिवस" कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 350 करोड़ रूपये से अधिक लागत के विकास कार्यो का लोकार्पण, भूमि-पूजन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने माँ चामुंडा महात्म्य पुस्तिका एवं देवास विकास गाथा पुस्तिका का विमोचन किया और संविधान पार्क की परिकल्पना वीडियो एवं देवास गीत भी लांच किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि देवास मतलब देवियों का वास, यहाँ माता की असीम कृपा है। देवास का "गौरव दिवस" नवरात्रि में मनाया जा रहा है, यह स्वागत योग्य है। देवास आने वाले 10 सालों में देश के प्रमुख शहरों में शामिल हो जाएगा। देवास शहर जैसा विकास बहुत कम शहरों का हुआ है। यहाँ के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। देवास की जनता को सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना होगा। पर्यावरण-संरक्षण के लिए पौधा-रोपण करना होगा। जल बचाना होगा, बच्चों का स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ सर्वांगीण विकास करना होगा। विकास का पहिया रुकना नहीं चाहिए। इसके लिए सभी संकल्पित हो।
 
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार जनता के लिए फूलों के समान  और दुष्टों के लिए वज्र के समान कठोर है। महिलाओं एवं मासूम बच्चियों के साथ दुराचार करने वालों को फाँसी पर लटका देंगे। प्रदेश की जनता की हर परेशानी को दूर किया जायेगा। अब जनता सरकारी दफ्तर में नहीं जाएगी, बल्कि सरकार उनके पास जाकर काम करेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जन सेवा अभियान में ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में शिविर लगाये जा रहे हे। आमजन की सेवा के लिए सरकारी अमले द्वारा जन- कल्याणकारी योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को चिन्हित कर लाभान्वित किया जा रहा है। देवास जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि आज हम सब देवास "गौरव दिवस" मना रहे है। देवास में विकास कार्य तेजी से हो रहे है।

 देवास जल्द ही नया इंदौर बनने वाला है। देवास प्रदेश का गौरव बनेगा। सांसद श्री महेन्द्रसिंह सोलंकी ने कहा कि देवास महान योगियों की तपोभूमि है। हम सब मिल कर देवास के लिए विकास कार्य करेंगे। विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने कहा कि देवास में कई विकास कार्य हो रहे है। हमने देवास के विकास के लिए 5 साल का विजन बनाया है। विकास कार्यों का 80 प्रतिशत विजन पूरा हो गया है। आने वाले समय में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लेंगे।

चलती-फिरती हॉटनेस की दूकान है ये सिंगर

सम्राट अशोक के शिलालेख पर लोगों ने बना डाली मजार

2 रुपए में मिल रही 300KG प्याज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -