मुख्य चुनाव आयुक्त का ऐलान, हमारी तैयारियां पूरी, समय से होंगे आम चुनाव
मुख्य चुनाव आयुक्त का ऐलान, हमारी तैयारियां पूरी, समय से होंगे आम चुनाव
Share:

लखनऊ: देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने स्पष्ट किया है कि देश में लोकसभा चुनाव 2019 तय समय से ही होंगे। लखनऊ में उन्होंने तीन दिन तक जिलों व मंडल के शीर्ष प्रशासनिक व पुलिस अफसरों के साथ मैराथन बैठक करने के बाद आज केंद्र सरकार के तमाम अफसरों के साथ अहम् बैठक की है। तीन दिनी लखनऊ दौरे के आखिरी दिन आज उन्होंने योजना भवन में प्रेस वालों से भी वार्ता की। 

OIC बैठक में बोली सुषमा स्वराज, हमारी लड़ाई आतंक के खिलाफ, किसी धर्म के विरुद्ध नहीं

उन्होंने कहा है कि देश में लोकसभा के चुनाव निर्धारित समय से होंगे। उन्होंने चुनाव की तारीख आगे बढऩे की संभावना को सिरे से नकार  दिया है। उन्होंने कहा है कि हमारी तैयारी पूरी है और हम तय समय से ही चुनाव संपन्न कराएंगे। उन्होंने आज लखनऊ में केंद्र सरकार के सभी आला अधिकारियों और सुरक्षा बल के आला अफसरों से साथ बैठक की। इसमें उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार भी उपस्थित थे। अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज सुबह जितने भी सेंट्रल एजेंसी है उनके अफसरों के साथ बैठक हुई। उन्होंने कहा है कि जिलाधिकारियों के साथ एसपी, एडीजे और संभागीय आयुक्तों के साथ मीटिंग की गई है।  

सुषमा स्वराज को विशिष्ट अतिथि बनाने से बौखलाया पाक, किया OIC की बैठक का बहिष्कार

उन्होंने कहा है कि सभी दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बात हुई है। चीफ इलेक्शन कमिश्नर सुनील अरोड़ा के साथ इलेक्शन कमिश्नर अशोक लवासा व सुशील चंद्रा भी प्रेस वार्ता के दौरान मौजूद थे। सुनील अरोरा ने लखनऊ में प्रदेश सरकार के अफसरों के साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, विभिन्न विभाग के अफसरों और सरकार के आला अधिकारियो के साथ बैठक की थी। 

खबरें और भी:-

57 इस्लामी देशों की बैठक में विशिष्ट अतिथि होंगी सुषमा स्वराज, आतंक के खिलाफ उठाएंगी आवाज़

स्किल इंडिया के प्रमाणित लोगों को नौकरी में मिलेगी प्राथमिकता - गोवा मंत्री

पायलट अभिनन्दन को रिसीव करना चाहते हैं अमरिंदर, पीएम मोदी से मांगी इजाजत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -