देश को 5 नहीं बल्कि 500 कारोबारी घरानों की जरूरत है: पी चिदंबरम
देश को 5 नहीं बल्कि 500 कारोबारी घरानों की जरूरत है: पी चिदंबरम
Share:

नयी दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बीते शनिवार को ‘‘क्रोनी कैपिटलिज्म’’ पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि, 'देश को केवल पांच ही नहीं, बल्कि 500 कारोबारी घरानों की जरूरत है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, 'सरकार को एक ऐसा माहौल बनाने पर ध्यान देना चाहिये, जो सभी को बराबर मौके मुहैया कराता हो।' बीते शनिवार को चिदंबरम ने यह भी कहा कि, ‘‘आज हमारे यहां क्रोनी कैपिटलिज्म है। इससे इनकार नहीं किया जा सकता है। मैं आपको क्रोनी कैपिटलिज्म के उदाहरण दे सकता हूं। आप भी यह उतना ही जानते हैं, जितना कि मैं जानता हूं। जब तक आपके यहां क्रोनी कैपिटलिज्म हावी रहेगा, जो आपके क्रोनी (पसंदीदा) नहीं हैं, वे व्यवसाय शुरू करने में हिचकेंगे।’’

क्या है क्रोनी कैपिटलिज्म- जी दरअसल यह एक ऐसी पूंजीवादी व्यवस्था की अवस्था है, जिसमें सरकारें गिने-चुने कारोबारी घरानों को तरजीह देती हैं। अगर ऐसी स्थिति आती है तो इसमें जो पूंजीपति सरकार के पसंदीदा होते हैं, उन्हें सरकार का क्रोनी कहा जाता है। बीते शनिवार को पूर्व वित्त मंत्री ने 25वें व्हार्टन इंडिया इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए कहा, 'सरकार को एक ऐसा माहौल बनाना होगा, जहां हर किसी को यह विश्वास हो कि उसके साथ समान व्यवहार किया जायेगा और उसके पास एक समान अवसर होगा।'

केवल यही नहीं बल्कि उन्होंने यह भी कहा कि, '‘महज पांच व्यापारिक घरानों का फलना-फूलना पर्याप्त नहीं है। हमें 500 व्यावसायिक घरानों के फलने-फूलने की आवश्यकता है। हमें इंफोसिस, विप्रो और फ्लिपकार्ट शुरू करने वाले युवक जैसे नये व्यवसाय व उद्यमी चाहिये। हमें नये की जरूरत है लेकिन नये लोगों को इस बात का भय है कि यदि उन्होंने सरकार के हिसाब से काम नहीं किया तो उन्हें बाहर कर दिया जायेगा।’' इसी के साथ पूर्व वित्त मंत्री का कहना है, 'भले ही भारी निवेश होने के दावे किये जा रहे हों, लेकिन हकीकत में निवेश काफी कम है।'

UP में सामने आए Bird Flu केस पर बोले पर्यावरण मंत्री- 'जल्द ही पा लेंगे काबू'

ट्रंप का ट्विटर अकाउंट सस्पेंशन पीएम मोदी को दे गया रिकॉर्ड, बने दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राजनेता

अब भी वक़्त है मोदी जी, अन्नदाता का साथ दो, पूँजीपतियों का साथ छोड़ो: राहुल गाँधी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -