शरीर में रह गए हैं चेचक के दाग तो हटाने के लिए अपनाए ये घरेलू नुस्खे
शरीर में रह गए हैं चेचक के दाग तो हटाने के लिए अपनाए ये घरेलू नुस्खे
Share:

चिकनपॉक्स (चेचक) की बीमारी varicella वायरस के कारण हो जाती है। आप सभी को बता दें कि चिकनपॉक्स जिसे भी हो जाता है, उसके शरीर पर लाल निकल आते हैं। इसी के साथ ही बुखार भी रहता है। केवल यही नहीं बल्कि इस दौरान चिकनपॉक्स से पीड़ित को बहुत दर्द भी होता है। आप सभी को बता दें कि चिकनपॉक्स का अभी सीधा इलाज अभी तक नहीं आया है हालाँकि इसका वैक्सीन जरूर उपलब्ध होता है। जी हाँ और अगर सही समय पर बच्चों को ये वैक्सीन दे दिया जाए तो चिकनपॉक्स के असर को काफी हद तक कम कर देता है। आप सभी को बता दें कि वैसे तो चिकनपॉक्स अपने आप ही एक से दो सप्ताह में ठीक होने लगता है। हालाँकि चिकनपॉक्स के ठीक होने के बाद शरीर पर निकले दाने सूख जाते हैं जिनके दाग रह जाते हैं। यह दाग बहुत बुरे लगते हैं। इस वजह से इनसे छुटकारा पाने के लिए आप इन उपायों को आजमा सकते हैं जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

नींबू- चिकनपॉक्स के दौरान शरीर पर निकले दानों के दाग को हटाने के लिए नींबू बहुत असरकारक है। जी हाँ, हर दिन नींबू को दागों पर रगडे़ं और इसके बाद चेहरा धो लें। कुछ समय में धीरे-धीरे ये दाग के निशान साफ होते चले जाएंगे।

शहद- शहद से भी चिकनपॉक्स के बाद होने वाले दागों को हटाया जाता है। जी हाँ और इसके लिए शहद को दाग पर लगाएं और कुछ देर बाद पानी से धो लें। हर दिन 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से दाग सही हो जाते हैं। ।

लहसुन- चिकनपॉक्स के बाद होने वाले दाग को हटाने के लिए लहसुन की कुछ कलियों को पीसकर इसका रस निकालें। उसके बाद इसे दिन में 2-3 बार दाग पर लगाएं। ऐसा करने से दाग साफ होने लगते हैं।

टमाटर- शरीर पर निकले दागों को साफ करने के लिए टमाटर ले सकते हैं। टमाटर के प्लप को दागों पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें। हर दिन ऐसा करने से करने से दाग साफ हो जाते हैं।

पपीता- चिकनपॉक्स के दाग हटाने के लिए एक कप पपीता लें उसमें पांच चम्मच शक्कर और पांच चम्मच दूध डालें। अब इसका पेस्ट बनाने के बाद दाग पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। उसके बाद पानी से साफ कर लें। इससे दाग ठीक हो जाएंगे।

चन्दन- चन्दन के पाउडर में ऑलिव आयल मिलाएं और इसे दाग पर लगाए। हर दिन इसका इस्तेमाल करने से दाग ठीक होने लगते हैं।

नारियल तेल- नारियल तेल चिकनपॉक्स के दाग निकालने में बहुत मदद करता है। जी दरअसल इसके लिए नारियल तेल दाग पर लगाकर मसाज करें। हर दिन 4-5 बार ऐसा करने से दाग ठीक हो जाते हैं।

एलोवेरा- एलोवेरा जैल को दाग पर लगाने के बाद मसाज करें। हर दिन ऐसा करने से दाग के निशान साफ हो जाते हैं।

'हनुमान जन्मोत्सव' पर आज दोपहर 2 बजे करें इन चमत्कारी मंत्रों से जाप, पूरी होगी हर इच्छा

श्री हनुमान को खुश करने के लिए पढ़े यह आरती और मंत्र

सुबह-सुबह इन मन्त्रों के जाप से खुल जाती है किस्मत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -