छोटा शकील ने फिर दी राजन की हत्या की धमकी
छोटा शकील ने फिर दी राजन की हत्या की धमकी
Share:

नई दिल्ली : अंडरवर्ल्ड की जंग एक बार फिर सामने आ गई है। छोटा राजन के भारत में सीबीआई के घेरे में आ जाने के बाद अंडरवर्ल्ड डाॅन छोटा शकील उस पर लगातार हमले कर रहा है। छोटा शकील ने एक बार फिर छोटा राजन को मारने की धमकी दी है। छोटा शकील ने कहा है कि वह अपने दुश्मन और डी कंपनी का नुकसान करने वाले छोटा राजन की हत्या करेगा। दरअसल छोटा शकील का यह भी कहना है कि राजन के कारण करीब 6 लोगों की हत्या हुई है। जिसके कारण उसे नहीं छोड़ा जाएगा। 

उल्लेखनीय है कि लगभग 25 वर्ष पूर्व छोआ राजन और छोटा शकील एकसाथ कार्य करते थे लेकिन वर्ष 1993 के मुंबई बम धमाकों के बाद से छोटा राजन अलग हो गया और उसने डी - कंपनी का साथ छोड़ दियां जिसके बाद से वह दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील का दुश्मन बन गया।

छोटा राजन ने दाऊद इब्राहिम की हत्या का प्लान भी बनाया था लेकिन पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को खबर लग गई इसके बाद छोटा राजन की हत्या की प्लानिंग छोटा शकील और दाऊद ने की। दाऊद की गैंग उसे मारने के लिए इंडोनेशिया पहुंची लेकिन तब तक वह इंडोनेशिया पुलिस की गिरफ्त में आ चुका था। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -