आज रात भारत पहुंच सकता है छोटा राजन, बढ़ाई जेल की सुरक्षा
आज रात भारत पहुंच सकता है छोटा राजन, बढ़ाई जेल की सुरक्षा
Share:

मुंबई : आज मुंबई के पुलिसकर्मियों के लिए काफी महत्वपूर्ण दिन माना जा रहा है। सुबह से ही मुंबई पुलिस के अधिकारी और जवान शहर में विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा के लिहाज से तैनात रहे। इस दौरान आर्थर रोड़ जेल में सुरक्षा बंदोबस्त कड़े कर दिए गए। छोटा राजन को आर्थर रोड़ जेल में रखे जाने की संभावनाए है। दरअसल आज छोटा राजन को भारत लाए जाने की सूचनाओं के बीच पुलिस और विशेष सुरक्षा दस्ता सक्रिय हो गया है। दूसरी ओर पहले जहां कहा जा रहा था कि अंडरवल्र्ड डाॅन छोटा राजन को दोपहर में भारत लाया जाएगा मगर माफिया डाॅन छोटा राजन के दोपहर तक न आ पाने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि उसे आज रात भारत लाया जाएगा। 

छोटा राजन को विशेष चार्टर विमान से भारत लाया जा रहा है। भारत में उसकी सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार इंडोनेशिया की बाली जेल में बंद छोटा राजन को भारत लाए जाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुंबई पुलिस मुंबई में मुस्तैद है तो मुंबई पुलिस, सीबीआई और दिल्ली पुलिस का विशेष दस्ता इंडोनेशिया पहुंच गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस द्वारा यह कहा गया कि राजन बहुत जल्द भारत पहुंचेगा। दूसरी ओर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस द्वारा स्वयं ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

छोटा राजन की ओर से प्रत्यर्पण को लेकर याचिका दायर करने के बाद उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया कुछ लंबी हो गई। मगर अब उसे भारत लाए जाने की तैयारियां की जा रही हैं। छोटा राजन के पकड़े जाने के बाद यह माना जा रहा है कि पुलिस को दाऊद की भी काफी जानकारी हाथ लग सकती है।

उल्लेखनीय है कि छोटा राजन को लेकर यह बात भी सामने आई है कि अंडरवल्र्ड और दाऊद से उसे खतरा है ऐसे में उसके मामलों की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए करवाने पर भी विचार किया जा सकता है जिससे उसकी सुरक्षा का ध्यान रखा जा सके। उल्लेखनीय है कि उस पर स्मगलिंग, वसूली और ड्रग तस्करी के लगभग 75 मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में 4 मामले ऐसे हैं जो टाडा का है और एक मामला पोटा के तहत है। मगर उस पर आरोपित 20 मामले मकोका के तहत हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -