आखिर ऐसे पकड़ा गया छोटा राजन
आखिर ऐसे पकड़ा गया छोटा राजन
Share:

नई दिल्ली : अंडरवल्र्ड डाॅन छोटा राजन अब भारत की गिरफ्त में है लेकिन इंडोनेशिया में उसके पकड़े जाने को लेकर एक दिलचस्प बात सामने आई है। जिसमें यह कहा गया है कि इंडोनेशिया के बाली में आव्रजन अधिकारियों ने जब इसके इंडोनेशिया की सीमा में प्रवेश करने को लेकर पूछताछ की तो इसने अपना नाम राजेंद्र सदाशिव निकाल्जे बता दिया। बस यहीं से वह पकड़ा गया। छोटा राजन को सुरक्षाकर्मियों ने घेरे में ले लिया और इसे पकड़ लिया गया।

दरअसल जांच करने वाले आव्रजन अधिकारियों ने इस व्यक्ति को इंडोनेशिया में आरोपी के तौर पर पकड़े गए सीबीआई सूत्रों द्वारा कहा गया कि बाली में आव्रजन अधिकारियों द्वारा कतार के बाहर आने और अपनी पहचान बताने को भी कहा गया। ऐसे में आव्रजन अधिकारियों ने उसके पासपोर्ट की जांच की।

इंडोनेशिया के अधिकारियों ने नाम सुनते ही यह जान लिया कि इसके खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों द्वारा इसके बाद पहचान की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई। उसे फिंगर प्रिंट की जांच भी की गई। जिसके बाद उसकी पहचान की पुष्टि कर दी गई।

उल्लेखनीय है कि छोटा राजन को आॅस्ट्रेलियन और इंडोनेशियाई पुलिस की सहायता से पकड़ा गया। इंडोनेशिया में जांच करने के बाद भारतीय दल उसे अपने साथ भारत ले आया। जहां उसे CBI कार्यालय में रखा गया है। इसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर दिया गया। जहां से उसे फिर से सुरक्षा बलों और सीबीआई को सौंप दिया गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -