इंटरनेट पर छाया खेसारी लाल का नया गाना, 3 घंटे में मिले एक मिलियन व्यूज
इंटरनेट पर छाया खेसारी लाल का नया गाना, 3 घंटे में मिले एक मिलियन व्यूज
Share:

भोजपुरी फिल्मों के मशहूर गायक खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) हर दिन कामयाबी की नई कहानी लिखते नजर आ रहे हैं। आलम ये है कि अब चंद घंटों में ही उनके गाने मिलियन व्यूज हासिल करने लगे हैं। 29 जून 2022 को खेसारी लाल का नया सांग बोल बम बोला हरमुनिया पर रिलीज हुआ। भरोसा नहीं होता है कि खेसारी लाल के प्रशंसकों ने इस गाने को सिर्फ 3 घंटों में एक मिलियन से व्यूज दे दिये। 

वही खेसारी लाल यादव की लोकप्रियता से दुनिया वाकिफ है। हम सब ये भी जानते हैं कि खेसारी लाल महादेव के कितने बड़े भक्त हैं। अपने नये म्यूजिक वीडियो खेसारी लाल एक फिर बम बम भोले करते नजर आए। भगवा रंग के कपड़े पहन कर खेसारी ने कुछ इस कदर भोलेनाथ का नाम जपा कि प्रशंसकों ने गाने पर व्यूज की बरसात कर डाली। 

सावन का महीना आरम्भ होने से पहले ही खेसारी लाल का ये गाना सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ाता नजर आ रहा है। Saregama Hum Bhopuri के यूट्यूब चैनल पर लॉन्च हुए, बोल बम बोला हरमुनिया पे गाने को खेसारी लाल एवं प्रियंका सिंह ने मिल कर गाया है। गाने में खेसारी लाल के साथ मेघाश्री भी महादेव का नाम लेकर झूमती नजर आ रही हैं। खेसारी लाल और मेघाश्री ने अपनी केमिस्ट्री से साबित कर दिया कि ये जोड़ी आने वाले वक़्त में लोगों को कई हिट म्यूजिक देने वाली है। 

लोगों ने की 'करण कुंद्रा' के मरने की कामना, तेजस्वी प्रकाश से जुड़ा है मामला

मामा गोविंदा के गाने पर जमकर नाचे कृष्णा अभिषेक, वायरल हुआ VIDEO

'नागिन 6' के सेट पर अचानक आ पहुंचा 'सांप', लोगों को सताई तेजस्वी प्रकाश की चिंता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -