छत्तीसगढ़ चुनाव: भावी कांग्रेसी विधायक छोड़ेंगे सीट, युद्धवीर ने किया नया खुलासा
छत्तीसगढ़ चुनाव: भावी कांग्रेसी विधायक छोड़ेंगे सीट, युद्धवीर ने किया नया खुलासा
Share:

रायपुर: देश में चुनावी सरगर्मी अब तेज होती जा रही है। जानकारी के अनुसार बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजनीति में सुर्खियों में रहे युद्धवीर सिंह जूदेव ने सोशल मीडिया पर एक और धमाका किया है। युद्धवीर ने ताजा पोस्ट में दावा किया है कि कांग्रेस के एक भावी विधायक उनके लिए सीट छोड़ सकते हैं। वहीं उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा कि दो माह बार फिर चुनाव लड़ना है, तैयार रहें। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का परिणाम 11 दिसंबर को आना है। उससे पहले ही युद्धवीर ने दावा किया कि एक कांग्रेस विधायक उनके लिए सीट छोड़ सकता है। इसकी सियासी गलियारे में जमकर चर्चा हो रही है।

मध्यप्रदेश चुनाव 2018: मां बगलामुखी के दरबार में शत्रुनाश के मंत्रों से नेता करा रहे हवन

यहां बता दें कि विधानसभा चुनाव में युद्धवीर ने चंद्रपुर विधानसभा से टिकट न लेकर अपनी पत्नी संयोगिता जूदेव को मैदान में उतारा। यहां संयोगिता को कांग्रेस उम्मीदवार रामकुमार कड़ी टक्कर दे रहे हैं। जूदेव की पोस्ट के बाद कांग्रेस नेताओं ने चुटकी ली है। इसके अलावा कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पहले उनकी पत्नी चंद्रपुर से चुनाव जीते, फिर कांग्रेस विधायक का इस्तीफा कराकर चुनाव लड़ने का सपना देखें। सुशील ने कहा कि जूदेव परिवार की जमीन खिसक चुकी है।

मध्यप्रदेश चुनाव: सागर की इस विधानसभा सीट पर 35 साल से कायम है भाजपा का राज

वहीं बता दें कि जशपुर जिले की तीनों सीट पर भाजपा विधायक थे, लेकिन परिणाम आने के बाद यहां भाजपा का सफाया होने जा रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया में अपना वजूद बनाने के लिए भ्रामक पोस्ट की जा रही है। वहीं, भाजपा के नेताओं ने कहा कि यह पोस्ट युद्धवीर सिंह जूदेव की व्यक्तिगत है, पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। इससे पहले युद्धवीर सिंह जूदेव नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव की तारीफ भी कर चुके हैं। जूदेव ने सिंहदेव की विधानसभा में प्रचार का भी वादा किया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया।

खबरें और भी   

मध्यप्रदेश चुनाव: जिस सीट से उमा भारती बनी थी मुख्यमंत्री, वहीं से भाजपा ने एक और महिला को दिया टिकट

मध्यप्रदेश चुनाव: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा उनकी गलत नीतियों के कारण बर्बाद हुए किसान

छत्तीसगढ़ चुनाव: अब कांग्रेस नहीं लगा पाएगी ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप, निगरानी के लिए प्रशासन ने जारी किया एप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -