कांग्रेस संगठन पर फिर हो सकता है जय समर्थकों का कब्ज़ा
कांग्रेस संगठन पर फिर हो सकता है जय समर्थकों का कब्ज़ा
Share:

रायपुर: दिनों दिन बढ़ती जा रही सयासी उठापटक के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बीते मंगलवार यानी 17 मार्च 2020 की रात संगठन के जिलाध्यक्षों और प्रदेश कार्यसमिति का एलान कर दिया। वहीं शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद सपना चौहान व ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष पाली-तानाखार के विधायक मोहित केरकेट्टा को बनाया जा चुका है। वहीं पार्षद सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार विगत करीब डेढ़ दशक से कोरबा में डॉ. चरणदास महंत व जयसिंह अग्रवाल ही कांग्रेस संगठन का पर्याय बने हुए हैं। जंहा यहां की कांग्रेस की राजनीतिक बिसात की छोटी बड़ी बाजी इनकी सहमति से ही चली जा रही है। वहीं एक बार कांग्रेस छोड़कर महापौर का चुनाव लड़ने वाली उषा तिवारी जब वापस कांग्रेस में आईं तो उन्हें ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद दिया गया। वे पहले जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकी थीं। इस बार सपना चौहान को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। 

कंवर गठबंधन का नहीं चला प्रभाव: जानकारी के लिए हम बता दें कि  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा की गई नियुक्ति पर यहां कोई भी कांग्रेस का नेता खुलकर अपनी बात कहने से कतरा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के समय बोधराम कंवर, उनके पुत्र विधायक पुरुषोत्तम कंवर, पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर व अन्य नेताओं ने कंवर एकजुटता का नजारा दिखाया था।

मोहित की नहीं थी अध्यक्ष बनने में रुचि: वबहिं यह भी कहा जा रहा है कि मोहित केरकेट्टा के एक करीबी पूर्व प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी ने कहा कि केरकेट्टा संगठन में आना नहीं चाहते थे। उनकी कोशिश संसदीय सचिव या किसी बोर्ड आयोग का अध्यक्ष बनने की थी। 

मध्य प्रदेश में सियासी घमासान जारी, CM कमलनाथ ने फिर किए IAS अफसरों के तबादले

अब एक मीटर की दूरी से जनता की समस्या सुनेगी पुलिस, कोरोना के बचाव में लिया फैसला

अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, कहा- 'कोरोना' से भी ज्यादा खतरनाक है CAA

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -