छत्तीसगढ़ में फिल्म नीरजा टैक्स फ्री, रमन सिंह को सोनम ने कहा धन्यवाद
छत्तीसगढ़ में फिल्म नीरजा टैक्स फ्री, रमन सिंह को सोनम ने कहा धन्यवाद
Share:

रायपुरः राम माधवन के निर्देशन में निर्मित फिल्म ‘नीरजा‘ एक भारतीय होस्टेस  नीरजा भनोत के जीवन पर आधारित है। फिल्म में सोनम कपूर ने नीरजा का किरदार निभाया है। फिल्म 19 फरवरी को रिलीज की गई थी। फिल्म ने अपने पहले ही दिन में काफी अच्छी कमाई की थी। और लगभग 50 करोड़ के आसपास फिल्म ने हांल में कलेक्शन भी कर लिया है।

फिल्म की काहनी 
नीरजा 23 वर्षीय भारतीय एयर होस्टेस की कहानी है। जिन्होने विमान अपहरण करने वाले आतंकवादियों से हिम्मत के साथ संघर्ष किया था और 359 यात्रियों की जान बचाई थी। 5 सितंबर 1986 को अपहरणकर्ताओं ने पैन अमेरिकन विमान पर कब्जा कर लिया था। विमान मुबई से कराची जा रहा था। और आतंकियो ने करांची में उतरने को नीरजा को मजबूर किया था। पर नीरजा ने एक ना मानी और अपनी जान गवा कर 359 यात्रियों की जान बचाई थी । इसलिए 1987 में अशोक च्रक से भी उन्हें सम्मानित किया गया था। सबसे खास बात तो यह कि फिल्म नीरजा को काफी सराहना भी मिल रही है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने प्रदेंश में फिल्म नीरजा को मनोरंजन कर मुक्त कर दिया है। फिल्म को जब रमन सिंह ने देखा तो उन्होंने फिल्म को टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया। और पूरे प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। रमन सिंह को इसके लिए सोनम कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्विट कर धन्यवाद कहा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -