Video: मुस्लिम भीड़ ने उखाड़ फेंका 'हिन्दू ध्वज', की पत्थरबाज़ी, मूकदर्शक बनी देखती रही छत्तीसगढ़ पुलिस
Video: मुस्लिम भीड़ ने उखाड़ फेंका 'हिन्दू ध्वज', की पत्थरबाज़ी, मूकदर्शक बनी देखती रही छत्तीसगढ़ पुलिस
Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कवर्धा से एक वीडियो सामने आया है, जिसके आधार पर दावा किया जा रहा है कि स्थानीय मुस्लिम भीड़ ने हिन्दू झंडे को उखाड़ कर फेंक दिया, फिर उसका तिरस्कार किया। कबीरधाम जिले में हुई इस घटना के दौरान हिन्दू व मुस्लिम समाज में संघर्ष भी देखने को मिला है। जब हिन्दू ध्वज उखाड़ के फेंका जा रहा था और भीड़ उसका अनादर कर रही थी, तब वहाँ कुछ पुलिसकर्मी भी मूकदर्शक बन कर खड़े थे। रास्ते पर बता कर इस ध्वज को हटाया गया। 

 

एक अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि, 'रविवार (3 अक्टूबर, 2021) को लोगों के साथ शांति समिति की बैठक की गई थी। इसमें आने वाले त्योहारों को देखते हुए शांति-सद्भाव बनाए रखने के लिए लोहारा चौक से धार्मिक झंडे हटाने के लिए कहा था। दोनों पक्ष इसके लिए राजी हो गए थे, किन्तु मौके पर दोनों समुदायों कुछ युवक पहुँच गए और उपद्रव हो गया।' मौके पर पुलिस के अतिरिक्त बल पहुँचे, जिसके बाद स्थिति को काबू किया गया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मौके पर भारी तादाद में जवानों को तैनात कर दिया गया है। इलाके में CrPc की धारा-144 भी लागू कर दी गई है। लेकिन, अभी तक इस मामले में किसी को अरेस्ट नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि विवादित स्थल पर हिन्दू और मुस्लिम, दोनों समुदाय के लोग अपना ध्वज लगाना चाहते थे।

 

दोनों समुदायों में अब भी तनाव का माहौल है। एक स्थानीय पत्रकार ने बताया कि पहले मौखिक रूप से झगड़ा आरंभ हुआ, किन्तु बाद में पत्थरबाजी भी होने लगी। पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। कलक्टर ने बताया है कि CCTV फुटेज देख कर अराजक तत्वों को चिह्नित करने व उनको गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया है। 5 वर्ष पूर्व इसी जगह पर भारत माता की तस्वीर फाड़ दी गई थी, जिसके बाद तनाव व्याप्त हो गया था।

बाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, बने ये कारनामा करने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज़

MP: 12 फीट लंबा अजगर देख मचा हड़कंप और फिर...

200 से अधिक बेरोजगार युवा करेंगे नामांकन पत्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -