छत्तीसगढ़ चुनाव परिणाम: रायपुर संभाग में कांग्रेस का आगे, भाजपा लगभग साफ
छत्तीसगढ़ चुनाव परिणाम: रायपुर संभाग में कांग्रेस का आगे, भाजपा लगभग साफ
Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कभी बस्तर और सरगुजा से सत्ता की चाबी निकलती थी लेकिन अब रायपुर संभाग बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। वहीं खास बात ये है कि रायपुर संभाग में कांग्रेस ने भाजपा को जबर्दस्त पटकनी दी है। बता दें कि संभाग की 20 सीटों में से 18 में कांग्रेस आगे चल रही है जबकि भाजपा केवल एक सीट पर आगे है, जबकि एक सीट पर अन्य उम्मीदवार आगे है।

सरगुजा से कांग्रेस को मिलेगी सत्ता की चाबी

बता दें कि पिछले तीन चुनाव में बस्तर और सरगुजा की जीत को निर्णयक माना जा रहा था, लेकिन वर्ष 2013 के चुनाव में कांग्रेस ने दोनों संभागों में बाजी मारी, तो भाजपा के लिए सत्ता की चाबी रायपुर संभाग ही बना था। पिछले चुनावों में रायपुर संभाग की 20 विधानसभा सीट में से 15 पर भाजपा, चार पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई थी। कांग्रेस को अपनी कई परंपरागत सीट भी नहीं बचा पाई थी। लेकिन इस बार पिक्चर पूरी तरह उलट नजर आ रही है। यहां भाजपा को जबर्दस्त हार का सामना करना पड़ा है। 

मध्यप्रदेश चुनाव परिणाम लाइव: भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, दोनों को 108 सीटों पर बढ़त

सराईपाली विधानसभा से कांग्रेस के किस्मत लाल नन्द 5321 मतों के साथ पहले नंबर पर चल रहे है। भाजपा के श्याम तांडी यहां 1087 के साथ दूसरे नंबर पर हैं। बसना विधानसभा सीट से कांग्रेस के देवेन्द्र बहादुर सिंह 3925 मतों के साथ पहले नंबर पर हैं, जबकि भाजपा के दुर्गाचरण पटेल 1972 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।महासमुन्द विधानसभा से कांग्रेस के विनोद सेवन लाल चन्द्राकर 3986 के साथ पहले नंबर पर हैं, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. विमल चोपड़ा 849 दूसरे नंबर पर हैं।बिलाईगढ़ से कांग्रेस के चन्द्रदेव प्रसाद राय 4507 मतों के साथ पहले नंबर पर और भाजपा के डॉ. सनम जांगड़े 2446 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। बलौदा बाजार विधानसभा से कांग्रेस के जनकराम वर्मा 5778 मतों के साथ पहले नंबर पर हैं, जबकि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रमोद कुमार शर्मा 5352 मतों के साथ यहां दूसरे नंबर पर हैं। भाटापारा विधानसभा सीट से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के चैतराम साहू 2660 के साथ पहले स्थान पर हैं। भाजपा के शिवरतन शर्मा 2388 मतों के साथ यहां दूसरे नंबर पर हैं। रायपुर ग्रामीण से कांग्रेस के सत्यनारायण शर्मा 3093 मतों के साथ पहले नंबर पर, जबकि भाजपा के नंदकुमार साहू 2731 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। रायपुर नगर उत्तर विधानसभा से कांग्रेस के कुलदीप जुनेजा 4007 मतों के साथ पहले नंबर पर और भाजपा के श्री चन्द सुन्दरानी 2201 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। राजिम विधानसभा सीट से कांग्रेस के अमितेश शुक्ल 5678 मतों के साथ पहले नंबर पर और भाजपा के संतोष उपाध्याय 2214 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 


खबरें और भी 

छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस की तरफ से कौन बनेगा किंग?

विधानसभा चुनाव परिणाम लाइव: रुझानों को देखकर गहलोत और सिद्धू ने दिया बड़ा बयान

जिसने जीता बैतूल उसी की बनेगी सरकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -