टोकन लेने के बाद भी धान नहीं खरीद रही सोसायटी, किसानों को हो रहा दोहरा नुकसान
टोकन लेने के बाद भी धान नहीं खरीद रही सोसायटी, किसानों को हो रहा दोहरा नुकसान
Share:

धमतरी: छत्तसीगढ़ के धमतरी जिले में बारिश ने एक बार फिर किसानों की समस्याएं बढ़ा दी हैं। भारी मात्रा में पानी बरसने की वजह से अब धान खरीदी केंद्रों ने भी धान लेने से मना कर दिया है। इसी बात से खफा किसानों ने धान खरीद सोसायटी में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान वहां इकट्ठा हो गए और सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की।

किसानों का इल्जाम है कि, धान खरीदी का टोकन लंबी कतार लगाकर लेना पड़ता है। टोकन प्राप्त करने के बाद धान खरीदने वाली सोसायटी धान लेने से मना कर रही हैं। इस वजह से किसानों को धान लाने ले जाने का दोगुने किराए का भुगतान करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि खरीदी केंद्रों पर अधिकारियों के इस रुख से उन्हें डबल नुकसान झेलना पड़ रहा है।

वहीं सोसायटी अधिकारियों का कहना है कि बारिश होने के कारण धान की खरीदी होना संभव नहीं है। जब मौसम खुल जाएगा, तब धान खरीदी फिर से आरंभ कर दी जाएगी। अधिकारियों का इस प्रकार से जवाब देना किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन रहा है, ऐसे में किसान अपना धान बिचौलियों को सस्ते दाम पर देने को विवश हो गए हैं।

आज ही ख़रीद लें सोना-चांदी, दामों में आई जबरदस्त गिरावट

वीडियोकॉन मामला: ED जब्त कर सकता है चंदा कोचर की संपत्ति, अगले दो दिनों में जारी होगा आदेश !

एयर इंडिया को बेचने के लिए आकर्षक ऑफर ला रही मोदी सरकार, खरीदार भी नहीं कर पाएंगे इंकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -