छत्तीसगढ़ उपचुनाव: मरवाही सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के.के. ध्रुव 19 हज़ार वोटों से आगे
छत्तीसगढ़ उपचुनाव: मरवाही सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के.के. ध्रुव 19 हज़ार वोटों से आगे
Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ की मरवाही विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में सत्ताधारी दल कांग्रेस के उम्मीदवार अपने निकटतम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार से 19,987 वोटों से आगे हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी दफ्तर के अधिकारियों ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया है कि मरवाही विधानसभा सीट के लिए आज सुबह आठ बजे शासकीय गुरुकुल विद्यालय में वोटों की गिनती शुरू की गई। इस सीट के लिए तीन नवंबर को वोट डाले गए थे। 

उन्होंने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, नौ दौर की गिनती में कांग्रेस के के.के. ध्रुव भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गंभीर सिंह से 19,987 मतों से आगे हैं। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि ध्रुव को अभी तक 37,106 वोट मिले हैं तथा सिंह को 17,119 वोट प्राप्त हुए हैं। वोटों की गिनती जारी है। मरवाही विधानसभा सीट के लिए आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस के ध्रुव और भाजपा के डॉक्टर गंभीर सिंह के बीच देखी जा रही है।
     
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के अंतर्गत आने वाला मरवाही विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व्ड है। 2000 में नए राज्य के गठन के बाद से यह सीट जोगी परिवार के कब्ज़े में थी। बीते 29 मई को अजीत जोगी की मृत्यु के बाद से यह सीट खाली है।

बिहार चुनाव: दरभंगा से भाजपा के संजय सरावगी जीते, पूर्व MLA अमरनाथ गामी को हराया

बिहार चुनाव: जब्त हो सकती है पुष्पम प्रिया की जमानत, NOTA को मिले उनसे अधिक वोट

बिहार चुनाव: राजद का बड़ा दावा- अभी तो केवल रुझान है, हम 122 सीट जीतेंगे

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -