किन्नर को दिया शादी का झांसा, सालों तक सोया उसके साथ फिर किया खौफनाक काम
किन्नर को दिया शादी का झांसा, सालों तक सोया उसके साथ फिर किया खौफनाक काम
Share:

रायपुर:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है, जहां एक युवक द्वारा एक थर्ड जेंडर के साथ पहले शादी का झांसा देकर अनैतिक कृत्य किया गया। फिर उसे डरा-धमकाकर ब्लैकमेल किया गया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया है।

दरअसल, यह पूरा मामला RDA कॉलोनी इलाके का है। पुलिस के अनुसार, RDA कॉलोनी कि रहने वाली थर्ड जेंडर शेख जोया की मुलाकात चार वर्ष पहले रामनगर निवासी यशवंत साहू से हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। इसी बीच आरोपी यशवंत ने जोया को विवाह करने का आश्वासन दिया। इसके बाद उसने किन्नर के साथ दुष्कर्म किया। बाद में वह उसे डरा-धमकार वसूली करने लगा। जोया के साथ आरोपी उसी के घर में मारपीट करता और उससे पैसों की वसूली करता। आरोपी बीते चार वर्षों से उसके साथ ऐसी हरकत कर रहा था। और उससे 5 लाख रुपए से ज्यादा की वसूली कर चुका है।

इसकी शिकायत जोया ने डीडी नगर पुलिस थाने में की। पुलिस ने उसके यशवंत के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कर लिया है। हालाँकि, अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है, पुलिस उसकी तलाश में जगह जगह दबिश दे रही है।

पिता के कार से कूदी लड़की, हुई मौत

2 बच्चों को लेकर प्रेमी संग फरार हुई महिला

दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद, पुलिस कॉन्स्टेबल को सरेआम मारी गोली

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -